Remedy For Dark Circle: आंखों के नीचे होने वाले काले घेरे यानी कि डार्क सर्कल की वजह से लोगों का चेहरा काफी अजीब दिखने लगता है। कई बार तो ये काले घेरे इतने ज्यादा डार्क हो जाते हैं कि इन्हें छिपाने के लिए मेकअप की जरूरत पड़ती है।
वैसे तो बाजारों में डार्क सर्कल हटाने के लिए कई तरह की क्रीम आती हैं जो सभी के स्किन टाइप की होती हैं, लेकिन ये ज्यादा प्रभावी नहीं होती। ऐसे में हम आपको दादी-नानी के कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने के बाद आपके चेहरे से ये डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।
इन नुस्खों का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको न तो ज्यादा सोचने की जरूरत पड़ेगी और न ही इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत पड़ेगी।