उम्र बढ़ने के साथ त्वचा पर दाग, धब्बे या झुर्रियां दिखाई देने लगती हैं और इनसे बचने के लिए साथ ही खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं हर जतन करती हैं। इसके लिए महिलाएं पार्लर में पैसे खर्च करने से लेकर बाजार में मौजूद केमिकल वाली क्रीम का सहारा लेती हैं। बहुत सारी महिलाएं तो तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के प्रभावों से बचने में गुलाब का तेल आपकी मदद कर सकता है।