वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। ये दिन 7 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन हर कोई अपने पार्टनर को लाल रंग का गुलाब देकर उनसे अपने प्यार का इजहार करता है। रोज डे के दिन लोग अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए उन्हें डेट पर लेकर जाते हैं। ऐसे में हर लड़की ये चाहती है, कि वो अपनी डेट पर सबसे खूबसूरत दिखे। अगर आप भी ऐसा चाहती हैं तो हम आपको इस खास दिन को और खास बनाने के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं।
दरअसल, अगर आप खास तरह से तैयार होकर अपनी डेट पर जाएंगी, तो आपका लुक ना सिर्फ खूबसूरत दिखेगा, बल्कि आपका पार्टनर आपको देखकर आप पर से नजरें नहीं हटा पाएगा। इसके लिए आपको बस सही तरह से मेकअप करना है, और सही मेकअप का चयन करना है। मेकअप करते वक्त ध्यान रखें कि रोज डे के दिन आप गुलाबी शेड का मेकअप इस्तेमाल करें।