फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकती त्वचा चाहिए तो करें चावल के आटे का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

विज्ञापन
1 of 4
skin
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है। चेहरे और त्वचा से गंदगी को साफ करके वापस चमक लाने के लिए विशेषज्ञ घर का बना फेस पैक या पेस्ट रोजाना इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। तो आज हम आपको घर पर आसानी से तैयार हो जाने वाला चावल के आटे के पेस्ट का इस्तेमाल बताएंगे। वैसे तो बहुत सारी चीजें रसोई में होती हैं जिनसे दमकती त्वचा पाई जा सकती है। लेकिन चावल का आटा बेहतर होता है।
विज्ञापन

2 of 4
chawal
चावल और कच्चा दूध 
चावल का फेस पैक बनाने के लिए चार चम्मच चावल लें और उन्हें तीन से चार घंटे के लिए भिगो दें और फिर उन्हें चार से पांच चम्मच कच्चा दूध डालकर पीस लें। अब इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं और एक घंटे के लिए चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें। हल्के हाथों से चेहरे को मलें और फिर ठंडे पानी से धो दें। इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम तीन दिन लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
चावल का आटा, शहद और नींबू 
चावल का आटा डेड स्किन को भी निकालने में मदद करता है। इसके लिए चार चम्मच चावल भिगोकर पीस लें और फिर उसमें थोड़ा सा शहद और नींबू मिला लें। अब चेहरे पर लगाएं और एक घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें। इससे चेहरे पर मौजूद डेड स्किन निकल जाएगी और त्वचा में ताजगी आ जाएगी। चावल के पानी का इस्तेमाल कोरिया और जापान की महिलाएं अपने चेहरे को निखारने के लिए करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
curd
चावल का आटा और दही 
चावल में अमीनो ऐसिड और विटामिन होते हैं जो त्वचा के लिए वाइटनिंग का काम करते हैं और उसे गंदगी से भी बचाते हैं। साफ त्वचा पाने के लिए चावल पीसकर उसमें शहद और तीन चम्मच दही मिलाकर अच्छी तरह मिला लें और फिर चेहरे पर लगाएं। आधा घंटा चेहरे को ऐसे ही छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। पांच मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें