अनानास यानी पाइनएप्पल ऐसा फल है जिसका खट्टा-मीठा स्वाद बिल्कुल रिफ्रेशिंग रहता है। इसके साथ ही अनानास सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इम्यूनिटी सिस्टम सही रखने के साथ ही पाइनएप्पल हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। अक्सर लोग पाइनएप्पल खाने के बाद इसके कड़े छिलके को फेंक देते हैं। लेकिन आप चाहे तो इन छिलकों से त्वचा को भी साफ कर सकते हैं। अनानास के छिलकों में भी काफी सारा पोषण होता है। विटामिन सी, मैग्नीशियम से भरपूर ये त्वचा को फायदा पहुंचा सकते हैं। तो इस बार बॉडी और फेस के लिए अनानास के छिलकों से स्क्रब बना सकते हैं।