गर्दन पर जमी गंदगी कई बार देखने में बेहद खऱाब लगती है। जिससे गर्दन का हिस्सा काला नजर आने लगता है। गर्दन पर होने वाले पसीने को ठीक से ना साफ करने की वजह से ये परत के रूप में जम जाती है। जो देखने में खराब लगती है। ऐसे में टमाटर की मदद से इसे साफ किया जा सकता है। टमाटर में मौजूद मैग्नीशियम से स्किन चमकदार बनती है। वहीं एंटीऑक्सीडेंट से स्किन साफ होती है। तो चलिए जानें टमाटर से गर्दन साफ करने के तरीके।