फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remove Facial Hair: हेयर रिमूवल क्रीम-रेजर को कहें गुडबाय, इन घरेलू नुस्खों से हटाएं चेहरे से अनचाहे बाल

Thu, 30 Jan 2025 11:22 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Facial Hair: महिलाओं के चेहरे पर बाल पीसीओएस और इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से होते हैं। अब आज की इस खबर में हम आपको उन घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर के आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कैसे हटाएं चेहरे से अनचाहे बाल? - फोटो : Adobe Stock
Unwanted Facial Hair: हर किसी के चेहरे पर बाल होते हैं। हालांकि, आमतौर पर लड़कियों के चेहरे पर यह बाल इतने महीन और हल्के रंग के होते हैं कि जल्दी दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन जब यह बाल मोटे और काले हो जाते हैं तो यह शर्मनाक बन जाते हैं और आप इसे हटाने के तरीके ढूंढने लगती हैं। चेहरे पर बाल होना स्वास्थ्य समस्या का लक्षण है। चेहरे पर बाल बढ़ना हिर्सुटिज्म नामक कंडीशन के परिणामस्वरूप होता है। महिलाओं के चेहरे पर बाल पीसीओएस और इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से होते हैं। अब आज की इस खबर में हम आपको उन घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर के आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों को हटा सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कैसे हटाएं चेहरे से अनचाहे बाल? - फोटो : Adobe Stock
इन घरेलू उपायों से हटाएं चेहरे के बाल
आमतौर पर महिलाएं चेहरे के बाल हटाने के लिए हेयर रिमूवल क्रीम, रेजर जैसे कई प्रोडक्ट्स यूज करती हैं। यह काफी महंगा भी होता है और इसके कई सारे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, लेकिन हम आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल कर के आप चंद मिनटों में ही आसानी से चेहरे के बाल हटा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बेसन-हल्दी का पेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बेसन-हल्दी का पेस्ट
हल्दी सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए भी काफी लाभकारी होता है। अगर आप चेहरे पर हल्दी और बेसन का पेस्ट लगाती हैं तो यह सबसे पहले बालों की ग्रोथ को कम करता है। इसे चेहरे पर लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ समय के लिए चेहरे पर ही छोड़ दें। इस प्रोसेस से चेहरे के अनचाहे बालों से निजात हो मिलता ही है। साथ ही यह स्किन को काफी चमकदार भी बनाता है।

4 of 5
चीनी और नींबू - फोटो : इंस्टाग्राम
चीनी और नींबू का पेस्ट
चेहरे को बालों को नेचुरली हटाने के लिए आप चीनी और नींबू का पेस्ट लगा सकती हैं। इसके लिए आप दो चम्मच चीनी, एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाएं। इसको गर्म करके एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगा लें। यह पेस्ट वैक्सिंग का भी काफी बेहतर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कच्ची हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम
कच्ची हल्दी लगाएं
कच्ची हल्दी चेहरे के मुहांसों और दाग-धब्बों के लिए तो कारगर है ही, लेकिन यह चेहरे के अनचाहे बालों को भी हटाने में काफी मददगार है। कच्ची हल्दी का पेस्ट बनाकर उसे रोज चेहरे पर लगाने से आपको अनचाहे बालों से मुक्ति मिल जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें