फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aloe Vera Skin Care: रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है ?

Wed, 29 Jan 2025 06:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप चेहरे पर हर रोज एलोवेरा जेल लगाते हैं तो ये लेख आपके लिए बेहद जरूरी है। इस्तेमाल से पहले इसके फायदे और नुकसानों के बारे में अवश्य जान लें। 
विज्ञापन
1 of 7
रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से क्या होता है ? - फोटो : Adobe stock
Aloe Vera Skin Care: आपने अक्सर दादी-नानी के मुंह से सुना होगा कि यदि चेहरे से संबंधी परेशानियों एलोवेरा दूर करता है। इसी वजह से आज के समय में बाजार में भी रेडीमेड एलोवेरा का जेल मिल जाता है। एलोवेरा एक ऐसा पौधा है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करना काफी आसान होता है।

अब तो स्किन विशेषज्ञ भी ये सलाह देते हैं कि ग्लोइंग त्वचा के लिए आप रातभर के लिए एलोवेरा को त्वचा पर लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपको कई फायदे मिलते हैं। बहुत से लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि रातभर एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से क्या होता है। ऐसे में इस बारे में हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा को मिलता है हाइड्रेशन - फोटो : Adobe stock
त्वचा को मिलता है हाइड्रेशन

एलोवेरा जेल त्वचा में गहरी नमी को लॉक करता है, जिससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और ड्राइनेस कम होती है। यह खासतौर पर सर्दियों में त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाए रखता है।
विज्ञापन

3 of 7
दाग-धब्बे और पिंपल्स में राहत - फोटो : Adobe stock
दाग-धब्बे और पिंपल्स में राहत

एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुहांसों, पिंपल्स, और त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह स्किन के दाग-धब्बों को भी हल्का करता है और स्किन को क्लियर बनाता है।

4 of 7
त्वचा को शांत करना - फोटो : Adobe stock
त्वचा को शांत करना

अगर सनबर्न या जलन से परेशान है, तो एलोवेरा जेल त्वचा को शांति देता है और उसे आराम पहुंचाता है। रात-भर एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को भरपूर आराम मिलता है।
विज्ञापन

5 of 7
झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करना - फोटो : Adobe stock
झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करना

एलोवेरा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। यह झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करता है, जिससे त्वचा टाइट और यंग नजर आती है।
विज्ञापन

6 of 7
पोर क्लीनिंग - फोटो : iStock
पोर क्लीनिंग

एलोवेरा जेल में मौजूद तत्व पोर्स को गहरे से क्लीन करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा साफ और ताजगी महसूस करती है। इसलिए आप बिना सोचे इसका इस्तेमाल रातभर कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com
ऐसे करें इस्तेमाल

रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ करें। इसके बाद एक पतली परत एलोवेरा जेल की चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर चेहरे पर छोड़ दें, ताकि यह त्वचा में अच्छी तरह से समा सके और सुबह उठने पर आप ताजगी महसूस करें। कुल मिलाकर, एलोवेरा जेल रात में चेहरे पर लगाने से आपकी त्वचा को कई फायदे मिलते हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें