फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आसान तरीके से एक दिन में गायब करें बड़े से बड़ा पिंपल, चेहरा दिखेगा एकदम साफ

Fri, 12 Mar 2021 02:31 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में पिंपल की समस्या बेहद आम है - फोटो : Pixabay

चेहरे पर यदि एक छोटा सा पिंपल भी आ जाए तो वह एकदम दिखाई पड़ने लगता है। गर्मियों में पिंपल की समस्या बेहद आम है। कई बार शरीर की अंदरूनी गर्मी की वजह से भी चेहरे पर पिंपल आ जाते हैं तो कई बार इसका कारण धूल- धुआं भी होता है। अधिकांश लड़कियों की शिकायत रहती है कि जब उन्हें कहीं जाना होता है, तभी यह पिंपल होते हैं। एकबार यदि पिंपल हुआ तो वह सामान्य तौर पर गायब होने में तीन से चार दिन तो लेता ही है। ऐसे में यदि आप किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं और चाहते हैं कि पिंपल एक दिन में गायब हो जाए तो अगली स्लाइड्स से जानिए यह चमत्कारिक तरीका। 


 

 

विज्ञापन

2 of 5
चेहरे को हल्के गुनगुने पानी और किसी अच्छे फेसवॉश से धो लें - फोटो : Social media

ऐसे धोएं चेहरा
पिंपल को मिटाने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी और किसी अच्छे फेसवॉश से धो लें। भूलकर भी चेहरे को किसी गंदे कपड़े से न साफ करें और पिंपल पर हाथ न लगाएं वरना पिंपल का पस पूरे चेहरे पर फैल जाएगा। इसलिए कोशिश करें कि चेहरे को खुद से सूखने दिया जाए। 

विज्ञापन

3 of 5
5 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगा रहने दें - फोटो : social media

इस पैक को लगाएं
अब एक पैक तैयार करें। मुल्तानी मिट्टी को चंदन पाउडर और नींबू के रस के साथ मिलाएं। यह एक प्राकृतिक फेस पैक है, जो कि चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इस फेस पैक को घड़ी से समय मिलाकर 5 मिनट तक के लिये चेहरे पर लगा रहने दें। 


 

 

 

 

4 of 5
दो आइस क्यूब्स आपको चेहरे पर रगड़ना है - फोटो : सोशल मीडिया

आइस क्यूब का करें प्रयोग
पांच मिनट के बाद आइस क्यूब से अपने पिंपल पर मसाज करना शुरू कर दें। इसको लगातार रगड़ते रहें भले ही आपकी त्वचा पूरी ठंडी क्यों न होने लगे। कुल दो आइस क्यूब्स आपको चेहरे पर रगड़ना है। बहुत अधिक ठंडा लगने पर आप बीच-बीच में हल्का-हल्का इसे रगड़ें। आइस क्यूब की शीतलता पिंपल को आराम से बैठा देगी और एक ही दिन में पिंपल गायब हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चेहरा एकदम साफ दिखाई देगा - फोटो : social media
साफ कपड़े का करें उपयोग
अपने चेहरे को पोछने के लिए एक स्वच्छ कपड़े का इस्तेमाल करें। आइस क्यूब रगड़ते वक्त अगर पस पिंपल से निकल रहा है तो उसे उसी जगह तुरंत साफ कर लें।अधिक से अधिक पानी पीते रहिए और थोड़े दिन के लिए चाय, कॉफी एवं गर्मी करने वाली अन्य चीजों पर रोक लगाएं। चेहरा एकदम साफ दिखाई देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें