Regrow Hair Fast Naturally: अगर आप भी गंजेपन का शिकार हो रहे हैं, तो एक बार इस नुस्खे को आजमाकर देख लें। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
1 of 6
इस छोटे दाने से सिर पर दोबारा उगने लगेंगे आपके बाल
- फोटो : अमर उजाला
Regrow Hair Fast Naturally: अगर आप भी बाल झड़ने या गंजेपन की समस्या से परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके बालों की जड़ों को मजबूत बनाएगा और नए बाल उगाने में मदद करेगा। इस नुस्खे के लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको बस अपनी रसोई में जाना होगा।
रसोई में रखे छोटे-छोटे मेथी दाना आपके बालों को दोबारा उगने में मदद कर सकते हैं, जिससे गंजापन तक दूर हो सकता है। ये नुस्खा न केवल बालों के झड़ने को रोकता है, बल्कि स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को भी तेज करता है। अगर आप नियमित रूप से इस उपाय को अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में फर्क दिखने लगता है। तोआइए आपको बालों में मेथी दाना इस्तेमाल करने का सही तरीका बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
पहला नुस्खा
- फोटो : Freepik.com
पहला नुस्खा
आप सिर्फ मेथी का पेस्ट बनाकर भी इसे अपने बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले तोएक चम्मच मेथी दाने को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
विज्ञापन
3 of 6
दूसरा नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा
पेस्ट नहीं बनाना तो ये दूसरा नुस्खा आपके काम का है। इसके लिए मेथी का तेल बनाकर आपको इसका इस्तेमाल करना हैै। इसे तैयार करने के लिए दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच मेथी दाने डालकर 10 मिनट तक गर्म करें। ठंडा होने पर छान लें और इस तेल से बालों की जड़ों में मसाज करें।
4 of 6
तीसरा नुस्खा
- फोटो : freepik
तीसरा नुस्खा
इस तीसरे नुस्खे में भीगे हुए मेथी दाने को पीसकर उसमें दो चम्मच दही मिलाएं। इस मिश्रण को पूरे बालों पर लगाकर 30 मिनट तक रखें, फिर माइल्ड शैपू से धो लें। ये हेयर मास्क आपके बालों को कंडीशनर की जरूरत महसूस नहीं होने देगा।
विज्ञापन
5 of 6
चौथा नुस्खा
- फोटो : Freepik.com
चौथा नुस्खा
आखिर में आप सिर्फ मेथी दाना का पानी इस्तेमाल करके बालों को दोबारा उगा सकते हैं। इसके लिए रातभर भिगोए गए मेथी दानों का पानी अगले दिन बाल धोने से पहले स्कैल्प पर लगाएं। यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और डैंड्रफ हटाता है।
भूल से भी हर रोज इन नुस्खों को ट्राई न करें। नियमित रूप से हफ्ते में 2–3 बार इसका इस्तेमाल करने से बाल मजबूत, घने और चमकदार बनते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।