फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips: चाय पत्ती से ऐसे करें स्किन केयर, चेहरा दिखेगा ग्लोइंग और फ्रेश

Sun, 26 Oct 2025 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Natural Skin Glow Using Tea Leaves: अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे सिर्फ चाय की पत्ती से कैसे चमकती त्वचा पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
चाय पत्ती से इस तरह करें स्किन केयर - फोटो : Adobe stock
Natural Skin Glow Using Tea Leaves:  अगर आप भी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट से परेशान हैं, तो अब समय है कुछ नेचुरल और असरदार ट्रिक अपनाने का। यहां हम आपको बताएंगे एक ऐसे नुस्खे के बारे में, जो आपके काम का है। हम बात कर रहे हैं चाय पत्ती की, जो आपकी सुबह की चाय का स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि आपकी स्किन को भी ग्लोइंग और हेल्दी बनाने में मदद करती है।

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, टैनिन और विटामिन्स चेहरे की कई दिक्कतों को दूर करते हैं। इसके कई आसान नुस्खे स्किन को पार्लर जैसे रिजल्ट देता है। तो बस आइए बिना देर किए जानते हैं कि चाय पत्ती से कैसे करें स्किन केयर और पाएं नैचुरल ग्लो, बिना किसी कैमिकल के।
 
विज्ञापन

2 of 5
चाय पत्ती और शहद फेस पैक - फोटो : Adobe stock
चाय पत्ती और शहद फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच इस्तेमाल की हुई चाय पत्ती लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिक्सचर को चेहरे पर 10–15 मिनट लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। शहद में मौजूद मॉइस्चराइजिंग प्रॉपर्टीज स्किन को हाइड्रेट करती हैं। वहीं चाय पत्ती के एंटीऑक्सीडेंट्स डेड सेल्स हटाकर चेहरा डीटॉक्स करते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
चाय पत्ती स्क्रब - फोटो : Adobe stock
चाय पत्ती स्क्रब

ये स्क्रब आपकी स्किन पर क्लीन अप जैसा असर देता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले को 1 चम्मच चाय पत्ती, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच चीनी मिलाएं। इस मिश्रण से चेहरे पर 2-3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धो लें। ये स्क्रब डेड स्किन सेल्स हटाता है। इसके साथ-साथ ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स कम करता है। 

 

4 of 5
डार्क सर्कल्स के लिए टी बैग्स - फोटो : Adobe stock
डार्क सर्कल्स के लिए टी बैग्स

अगर आपके पास टी बैग्स हैं तो ये आपके काम के हैं। इसके लिए ब्लैक टी बैग्स को उबालकर ठंडा करें और फ्रिज में 15 मिनट रखें। इन्हें आंखों पर 10 मिनट के लिए रखें। टी बैग्स की ठंडक और टैनिन सूजन और पफीनेस को कम करते हैं। ये टी बैग्स डार्क सर्कल्स को लाइट करते हैं और थकी आंखों को रिफ्रेश करते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टैन रिमूवर पैक - फोटो : Adobe stock
टैन रिमूवर पैक

यदि चेहरे पर टैनिंग है तो 2 चम्मच चाय पत्ती का पानी, 1 चम्मच बेसन और आधा नींबू का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें और फिर धो लें। ये पैक स्किन से टैनिंग और दाग-धब्बे दूर करता है, जिसकी चेहरा ब्राइट और क्लीन दिखता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें