अमर उजाला
Tue, 21 October 2025
दिवाली में पटाखों से निकलने वाला धुआं आपके बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।
इनमें मौजूद केमिकल और धूल-कण न सिर्फ बालों की जड़ों को कमजोर करते हैं, बल्कि स्कैल्प को ड्राई, खुजलीदार और डैमेज भी बना सकते हैं।
अगर दिवाली के बाद आपके बाल रूखे, उलझे हुए या झड़ते नजर आएं तो समझ लीजिए कि इसका एक बड़ा कारण प्रदूषण और पटाखों का धुआं है।
इस लेख में हम बताएंगे कि पटाखों के धुएं से बालों को कैसे बचाएं और उनका सही तरीके से कैसे ध्यान रखें।
दिवाली के बाद बालों में जमी गंदगी और केमिकल्स को हटाने के लिए सल्फेट-फ्री और माइल्ड शैंपू से बाल धोएं
रोजाना शैंपू न करें, हफ्ते में 2-3 बार पर्याप्त है।
एक चम्मच दही, दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं।
ये मास्क बालों को पोषण देगा और डैमेज रिपेयर करेगा।
अभी से स्किन पर लगाएं ये चीजें, ताकि सर्दियों में त्वचा रहे मक्खन सी सॉफ्ट