फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2023: इस राखी बहन को तोहफे में दें 500 रुपये से कम में आने वाले ये ब्यूटी प्रोडक्ट

Wed, 30 Aug 2023 09:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रक्षाबंधन के त्योहार पर अपनी बहन को 500 रुपये के अंदर आने वाले ये ब्यूटी प्रोडक्ट तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
raksha bandhan - फोटो : iStock
Raksha Bandhan 2023: भारत देश में हर त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। जितने उत्साह से लोग होली दिवाली मनाते हैं, उतने ही हर्षोल्लास से रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जाता है। हर किसी के लिए रक्षाबंधन का ये त्योहार बेहद खास होता है। इस त्यौहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसे रक्षा का वचन लेती हैं।

रक्षा के वचन के साथ भाई अपने बहन को तोहफा भी देते हैं। वैसे तो ज्यादातर लड़के अपनी बहन को पैसे ही देते हैं, ताकि वो अपने मन के मुताबिक चीज खरीद सकें लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपनी बहन को तोहफे में दे सकते हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं ब्यूटी प्रोडक्ट्स की। अगर आप अपनी बहन को लेटेस्ट ब्यूटी प्रोडक्ट तोहफे में देंगे तो वो भी खुश हो जायेंगी। मेकअप का इस्तेमाल करना आजकल हर लड़की को पसंद होता है। ऐसे में आज अगर बजट में ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है। आज हम आपको 500 रुपए के अंदर आने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
lipstick - फोटो : insatgram
लिपस्टिक 

शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे लिपस्टिक लगाने का शौक नहीं होगा। ऐसे में अगर आप अपनी बहन को मेकअप प्रोडक्ट तोहफे में देना चाहते हैं तो लिपस्टिक लेकर दे सकते हैं। 500 रुपये के अंदर आपके एक से बढ़कर एक लिपस्टिक मिल जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 7
blush
ब्लश

गालों की लालिमा बढ़ाने के लिए आप अपनी बहन को अच्छी कंपनी का ब्लश तोहफे में दे सकते हैं। 500 रुपये के अंदर आपको अच्छी कंपनी के ब्लश आसानी से मिल जाएंगे। 

4 of 7
Makeup Tips - फोटो : pixabay
हाइलाइटर

बहुत सी ऐसी कंपनियां हैं जो 500 रुपये के अंदर ही हाइलाइटर उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन सर्च करेंगे तो आपको इसके कई ऑप्शन मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
Nails
नेल आर्ट सेट

आजकल हर लड़की को नेल आर्ट करने का शौक होता है। ऐसे में आप अपनी बहन को नेल आर्ट करने का पूरा सेट तोहफे में दे सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फाउंडेशन

अगर आपकी बहन को मेकअप का काफी शौक है तो उसे उसके शेड का फाउंडेशन तोहफे में दें। ज्यादातर लड़कियां मेकअप देखकर काफी खुश हो जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
ब्रश का सेट

अगर आपको मेकअप प्रोडक्ट समझ नहीं आते हैं तो अपनी बहन को लेटेस्ट और अच्छी कंपनी का मेकअप ब्रश खरीद कर दे सकते हैं। इसकी कीमत भी आपके बजट में होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें