फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं कर रहे बालों में कंघी, जानें सही तरीका

Tue, 29 Aug 2023 03:34 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 हाथ लगाने पर, शैम्पू करने में या फिर कंघी करते हुए बेतहाशा बाल गिरते हैं तो कंघी करने के तरीके में बदलाव लाकर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
hair fall - फोटो : istock
 Hair Care: कौन नहीं चाहता कि उनके बाल लंबे, काले और घने हों, लेकिन बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर लोगों के बालों पर पड़ रहा है। जिस वजह से हर दूसरा व्यक्ति बालों के झड़ने से परेशान है। बालों का झड़ना कई वजह से हो सकता है। ऐसे में लोग सैलून जाकर हजारों रुपये खर्च करके हेयर ट्रीटमेंट कराते हैं। इसके अलावा कई लोग तो बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं पर, अक्सर देखा जाता है कि बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट बालों को नुकसान पहुंचा जाते हैं। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं।

लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको बाल झड़ने की एक ऐसी वजह बताने जा रहे हैं, जिसको ध्यान में रखकर आप बालों का झड़ना रोक सकते हैं। दरअसल, गलत तरीके से कंघी करने से लोगों के बाल काफी झड़ते हैं। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको बालों में कंघी करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
साफ सुथरी कंघी

अगर बाल झड़ने से रोकना चाहते हैं तो इसका सबसे पहला कदम है कि आपकी कंघी साफ सुथरी हो। इसके लिए आपको कंघी के दांतों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
hair fall
कंघी के प्रकार का रखें ध्यान

हर तरह के बालों के लिए अलग तरह की कंघी बाजारों में मिल जाती है। ऐसे में गीले बालों को सुलझाने के लिए हमेशा चिकने और गोल सिरों वाली चौड़े दांतों की कंघी का इस्तेमाल करें।

4 of 6
hair fall
हल्के हाथों से सुलझाएं बाल

अक्सर लोग जल्दबाजी में बाल कंघी करते हैं। ऐसे में बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं। बालों को टूटने से बचाने के लिए धैर्य रखना जरूरी होता है। बाल सुलझाने के लिए सबसे हल्के हाथों का इस्तेमाल करें। इसके बाद ही कंघी का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन

5 of 6
comb
गीले बालों में कंघी करने से बचें

कोशिश करें कि भले ही आपको जल्दी हो लेकिन फिर भी गीले बालों में कंघी ना करें। बालों को पहले नेचुरल तरीके से सूखने दें, उसके बाद ही कंघी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
comb
सिरों से करें शुरूआत 

बाल कंघी करते वक्त सिरों से शुरूआत करें। धीरे-धीरे जड़ों की तरफ बढ़ें। ऐसा करने से बालों की जड़ों पर सीधा दबाव नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें