फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों पर लगाती हैं 'कॉन्टेक्ट लेंस', तो मेकअप करते समय रखें ये सावधानी

Mon, 25 Jan 2021 09:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कॉन्टेक्ट लेंस
आजकल चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिए रंग-बिरंगे लेंस आंखों में लगाने का ट्रेंड काफी जोरों पर है। वहीं कुछ महिलाएं नजर कमजोर होने पर भी पार्टी वगैरह में कॉन्टेक्ट लेंस लगाती है। ऐसे में जरूरी है आंखों के मेकअप के समय कुछ सावधानियां रखी जाएं। क्योंकि ये चेहरे को खूबसूरत तो दिखाते हैं लेकिन जरा सी लापरवाही आपकी आंखों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। तो चलिए जानें कॉन्टेक्ट लेंस लगाकर मेकअप करते समय कौन सी सावधानी रखनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
eye shadow - फोटो : social media
अगर आप कॉन्टैक्ट लेंस लगाती हैं तो पाउडर बेस्ड आई शैडो तुरंत बंद कर दें। इसकी जगह वेट आई शैडो का इस्तेमाल करें। पाउडर आई शैडो आंखों के अंदर जाकर जलन या इंफेक्शन कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
eye - फोटो : Pixabay
आंखों के नीचे पाउडर लगाना है तो स्पंज का इस्तेमाल करें। मेकअप लगाने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस जरूर पहन लें और जब मेकअप रिमूव करें तो उससे पहले लेंस हटा लें। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें। कॉन्टेक्ट लेंस पहनने वालों को ऑइल फ्री उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए। 

4 of 5
eye liner - फोटो : insatgram
ध्यान रखें कि जब भी आई लाइनर लगाएं, वह आंखों के अंदर न जाए। ऐसा होने पर आंखों में जलन हो सकती है और पानी आने लगता है। इससे लेंस खराब हो सकता है। इसलिए आई लाइनर को आंखों की वॉटरलाइन पर ही लगाएं। साथ ही मस्कारा लगाते समय भी थोड़ी सी सावधानी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
eye shadow - फोटो : insatgram
वैसे तो अगर आप जेल बेस्ड आई शैडो का इस्तेमाल करती हैं तो वो झड़ता नही है। लेकिन फिर भी आई शैडो लगाते समय आंख बंद कर लें ताकि वह आंखों के बाहरी सतह पर ही टिक जाए। इसके बाद कॉटन या फिर टिशू पेपर से अधिक आई शैडो को झाड़कर हटा दें। क्योंकि आईशैडो ड्राई होते हैं इसलिए इनके आंखों में झड़ने के चांस ज्यादा होते हैं। जिससे आंख गड़ने लगती है और पानी आने से लेंस खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें