फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pre Wedding Tips : शादी के दिन चाहिए निखरती त्वचा तो ना करें ये गलतियां

Mon, 01 May 2023 05:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनको स्किन केयर करते वक्त जहन में रखना बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 6
bride - फोटो : instagram
Pre Wedding Tips : हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। अपनी शादी की तैयारियां हर कोई काफी पहले से शुरू कर देता है, ताकि वो शादी से दिन सबसे बेस्ट दिखे। शादी में पहनने वाले आउटफिट को हर कोई तैयार कर ही लेता है, पर सबसे ज्यादा परेशानी स्किन केयर को लेकर सामने आती है। अगर बात करें लड़कियों की तो लड़कियां शादी के काफी दिन पहले अपना स्किन केयर रुटीन फॉलो करना शुरू कर देती हैं।

अगर आपकी भी शादी जल्द होने वाली है तो आपने भी स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर दिया होगा। स्किन केयर करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनको स्किन केयर करते वक्त जहन में रखना बेहद जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो हो सकता है कि इससे आपके चेहरे पर कुछ परेशानी सामने आ जाए और आपका वेडिंग डे खराब हो जाए। 
विज्ञापन

2 of 6
सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
सनस्क्रीन लगाना ना भूलें

अगर आपकी शादी होने वाली है तो हमेशा सनस्क्रीन को अपने साथ ही रखें। आपको हर तीन से चार घंटे में इसका इस्तेमाल करते रहना है। अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन आपके स्किन को धूप से सुरक्षित रखेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
bleach - फोटो : istock
ना कराएं ब्लीच

ब्लीच हर किसी को सूट नहीं करता है। इसलिए शादी के कुछ दिन पहले चेहरे पर ब्लीच गलती से भी ना कराएं। कई बार ब्लीच की वजह से चेहरे पर एलर्जी हो सकती है। 

4 of 6
skin care - फोटो : istock
शादी के तुरंत पहले ना करें केमिकल पील का इस्तेमाल

अगर आपकी शादी को कुछ ही दिन बचे हैं तो केमिकल पील का इस्तेमाल करने से बचें। इसके इस्तेमाल के बाद स्किन ड्राई हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
facial - फोटो : facial
लास्ट मिनट पर ना कराएं फेशियल

अपनी शादी के एक हफ्ते पहले ही फेशियल करा लें। अगर आप आखिरी मिनट पर फेशियल कराएंगी तो हो सकता है कि स्किन पर कुछ दिक्कत हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
face wash
चेहरे को रखें साफ

शादी से पहले अपने चेहरे को हमेशा साफ रखें। धूप और धूल की वजह से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या सामने आ सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें