फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Post Manicure Tips: मैनीक्योर के बाद गलती से भी ना करें ये काम, वरना मेहनत पर फिर जाएगा पानी

Mon, 01 May 2023 02:55 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनका ध्यान आपको मैनीक्योर कराने के बाद रखना है। 
विज्ञापन
1 of 5
मैनिक्योर - फोटो : अमर उजाला
Post Manicure Tips: जिस तरीके से चेहरे को साफ रखने के लिए लोग तरह-तरह ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदे जाते हैं, ठीक उसी तरह से नाखूनों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। साफ-सुथरे नाखून आपकी पर्सनालिटी को दर्शाते हैं। ऐसे में ये बेहद जरूरी होता है कि आप अपने नाखूनों का भी खास ध्यान रखें। नाखूनों का ध्यान रखने के लिए महिलाएं मैनीक्योर कराती हैं। इसमें पहले नाखूनों को सही आकार दिया जाता है। इसके बाद नाखूनों को ट्रीटमेंट दिया जाता है। ट्रीटमेंट के बाद नाखूनों के डेड सेल्स खत्म हो जाते हैं, जिसकी वजह से ही ये दोबारा शाइन करने लगते हैं।

अक्सर देखा जाता है कि मैनीक्योर के बाद महिलाएं कई गलतियां करती हैं, जिस वजह से उनके नाखून ज्यादा दिनों तक शाइनी नहीं रह पाते। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनका ध्यान आपको मैनीक्योर कराने के बाद रखना है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपके नाखून ज्यादा समय तक साफ-सुथरे दिखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Nails - फोटो : Pixabay
ना डालें नाखूनों पर दवाब

मैनीक्योर कराने के बाद कोई ऐसा काम ना करें, जिससे नाखूनों पर दवाब पड़े। जैसे कि कुछ दिन तक कपड़े ना धोएं। आटा गूंथने से भी दूरी बना लें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो आपके नाखून खराब होने लगेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Nails - फोटो : iStock
ना करें नेल रिमूवर का इस्तेमाल

मैनीक्योर कराने के बाद नेल रिमूवर का ज्यादा इस्तेमाल ना करें। इसमें काफी ज्यादा केमिकल होता है, जो आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर नेल रिमूवर का इस्तेमाल करना जरूरी है तो इसकी सिर्फ कुछ बूंद ही लें।

4 of 5
nail bite - फोटो : social media
भूल जाएं नाखून चबाने की आदत

अक्सर देखा जाता है कई लोगों को नाखून चबाने की आदत होती है। अगर आप मैनीक्योर करा रहीं हैं तो सबसे पहले अपनी इस आदत को भूल जाएं। अगर आप ऐसा करेंगी तो नाखूनों की शेप खराब हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
White spot on nails - फोटो : iStock
नाखूनों को रखें मॉइश्चराइज 

अगर आप चाहती हैं कि आपके नाखून हमेशा खूबसूरत और हेल्दी दिखें तो इसे मॉइश्चराइज करके रखें। नाखूनों को हेल्दी रखने के लिए आपको क्यूटिकल्स को मॉइश्चराइज करना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें