फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care Tips : इन घरेलू नुस्खों से शीशे की तरह चमकेगा चेहरा, आप भी करें ट्राई

Mon, 01 May 2023 10:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
skin care - फोटो : istock
Skin Care Tips : इस तेज धूप और गर्मी से हर कोई परेशान है। इसका सीधा असर लोगों की स्किन पर होता है। गर्मियों में चलने वाली धूल भरी आंधी की वजह से लोगों की स्किन पर पिंपल्स और इसके अलावा भी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैंं। गर्मियों में चेहरे पर होने वाली परेशानियों से बचने के लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। इसमें पाए जाने वाले केमिकल कई बार स्किन को फायदा पहुंचाने की बजाए उल्टा नुकसान पहुंचा देते हैं।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं। इन घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली हर चीज आपको अपने घर की रसोई घर में मिल जाएगी। ये आपकी स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए कुछ ही दिनों में शीशे की तरह चमकदार बनाएंगे और आपका चेहरा हर वक्त ग्लो करता नजर आएगा तो आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी
करें हल्दी-बेसन का इस्तेमाल

अपने चेहरे पर ग्लो लाने के लिए एक कप बेसन में एक चम्मच हल्दी पाउडर डाल लें। इसके बाद इसमें पानी मिलाकर एक अच्छा सा पेस्ट लगाएं। चाहें तो पानी की जगह आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। जब ये सूख जाए तो पानी की मदद से इसे धो लें। आप चाहें तो हर तीसरे दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
honey - फोटो : istock
शहद का इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर काफी ज्यादा पिंपल्स हैं तो आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे पौषक तत्व मौजूद होते हैं जो चेहरे को काफी फायदा पहुंचाते हैं। आप इसे डायरेक्ट आपने क्लीन फेस पर लगाएं और कुछ देर बाद धो लें। 

4 of 5
Olive Oil - फोटो : Social media
ऑलिव ऑयल है काफी फायदेमंद

ऑलिव ऑयल लगभग हर किसी के घर में पाया जाता है। इससे 2 से 3 मिनट चेहरे पर मसाज करें। फिर गुनगुने पानी में टॉवल को डुबोकर निचोड़ लें और इससे चेहरे को 1 मिनट के लिए ढक कर रखें। दो से तीन बार ऐसा करने के बाद चेहरे को वाइप कर लें। कुछ ही दिन में असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin care - फोटो : istock
इस बात का रखें ध्यान

इन चीजों को चेहरे पर इस्तेमाल करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि अगर इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर कोई परेशानी लग रही हो तो इससे दूरी बना लें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें