फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pre-Wedding Glow: शादी पक्की हो गई है फॉलो करें ये स्किन केयर रुटीन, बच जाएंगे पार्लर के हजारों रुपये

Mon, 25 Aug 2025 02:01 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Routine For Bride To Be: यदि आपकी शादी भी पक्की हो गई है तो आपको भी अभी से हमारा बताया स्किन केयर रुटीन फॉलो कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
शादी पक्की होती है फॉलो करें ये स्किन केयर रुटीन - फोटो : instagram
Skin Care Routine For Bride To Be: अगर आपकी शादी पक्की हो गई है और आप चाहती हैं कि शादी के दिन आपकी त्वचा बिना किसी पार्लर ट्रीटमेंट के भी खूबसूरती से दमके, तो समय रहते एक सही और असरदार होम स्किन केयर रूटीन अपनाना शुरू कर दें।

जी हां पार्लर में घंटों बिताने और हजारों रुपये खर्च करने की जगह आप घर पर ही अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बना सकती हैं। कुछ आसान घरेलू उपाय, सही दिनचर्या और नियमित देखभाल से आप अपनी स्किन को शादी वाले दिन तक इतना निखार सकती हैं कि सबकी नजरें आप पर ही टिक जाएं। तो देर किस बात की? आज से ही शुरू करें ब्राइडल ग्लो पाने का ये आसान, सस्ता और असरदार तरीका।
विज्ञापन

2 of 6
ये मॉर्निंग रुटीन करें फॉलो - फोटो : Adobe stock
ये मॉर्निंग रुटीन करें फॉलो

होने वाली दुल्हनों को को अपने मॉर्निंग रुटीन का खास ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए सुबह-सवेरे उठकर अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश की मदद से साफ करें। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। अगर ये एलोवेरा जेल ताजा होगा, तो ज्यादा फायदा करेगा।
विज्ञापन

3 of 6
ये मॉर्निंग रुटीन करें फॉलो - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल अप्लाई करने के बाद स्किन पर लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं। ध्यान रखें कि ये आपकी स्किन टाइप के हिसाब से ही हो, वरना ये दिक्कत पैदा कर सकता है। इसके बाद आखिर में सनस्क्रीन अवश्य अप्लाई करें।

 

4 of 6
ये नाइट रुटीन करें फॉलो - फोटो : Adobe stock
ये नाइट रुटीन करें फॉलो

अब जान लेते हैं कि होने वाली दुल्हनों को कैसा नाइट स्किन केयर रुटीन फॉलो करना चाहिए। इसके लिए सोने से पहले किसी माइल्ड क्लींजर की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इससे चेहरे की डीप क्लीनिंग होती है।
विज्ञापन

5 of 6
ये नाइट रुटीन करें फॉलो - फोटो : Instagram
क्लींजर इस्तेमाल करने के बाद हफ्ते में कम से कम दो बार चेहरे पर स्टीम लें। अब हफ्ते में दो बार रात के ही समय चेहरे पर स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस मास्क अप्लाई करें। फेस मास्क हटाने के बाद किसी अच्छी नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें और सो जाएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का अवश्य रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock
इन बातों का अवश्य रखें ध्यान
  • कभी भी आपको मेकअप के साथ रात के समय नहीं सोना है। अगर नाइट केयर रुटीन फॉलो नहीं कर रही हैं तो कम से कम चेहरा धोकर उसपर क्रीम अप्लाई अवश्य करें। 
  • शादी होने वाली है तो अपने चेहरे पर किसी भी नए एक्सपेरिमेंट से बचें। नयी चीजें आपको परेशानी में डाल सकती हैं। इसलिए जो चीजें आपको सूट करती हैं, सिर्फ उसी का इस्तेमाल करें। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें