फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beard Care: कम उम्र में दाढ़ी के बाल होने लगे हैं सफेद तो अपनाएं ये नुस्खे, कुछ ही दिन में दिखेगा नया लुक

Wed, 26 Feb 2025 11:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपकी दाढ़ी कम उम्र में सफेद होने लगी है तो आपको घबराना नहीं है। हमारे बताए गए कुछ नुस्खों की मदद से आपकी दाढ़ी काली हो सकती है। 
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
Beard Care: खराब लाइफस्टाइल और लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से आजकल युवाओं के बाल तो सफेद हो रहे हैं, इसके साथ-साथ बहुत से युवाओं की तो दाढ़ी भी सफेद होने लगती है। बढ़ती उम्र में यदि ऐसा हो, तब तो चल जाता है, लेकिन परेशानी तब सामने आती है, जब कम उम्र में ही दाढ़ी सफेद होने लगती है। इसकी वजह से बहुत से लड़के क्लीन शेव रखने लगते हैं, क्योंकि कम उम्र में दाढ़ी को कलर करना हर किसी को अजीब लगता है।

इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपकी दाढ़ी को प्राकृतिक रूप से काला करने में मदद करेंगे। इन नुस्खों के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि आपको किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। 
विज्ञापन

2 of 6
आंवला और नारियल तेल - फोटो : Adobe stock
आंवला और नारियल तेल

आंवला और नारियल के तेल में काफी ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सफेद बालों और दाढ़ी को काला करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको  एक चम्मच आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें। इसे ठंडा होने के बाद दाढ़ी के बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें।  
विज्ञापन

3 of 6
भृंगराज तेल करेगा मदद - फोटो : Adobe stock
भृंगराज तेल करेगा मदद

ये तेल न सिर्फ दाढ़ी बल्कि सिर के बालों को भी नेचुरल तरीके से काला करता है। इसके लिए रोजाना रात में भृंगराज तेल से दाढ़ी की मालिश करें और सुबह धो लें। इससे भी आपकी दाढ़ी प्राकृतिक रूप से काली हो जाएगी। 

 

4 of 6
प्याज का रस - फोटो : Freepik.com
प्याज का रस

दाढ़ी को काला करने में प्यााज का रस काफी मदद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज में मौजूद सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं। ऐसे में इसके इस्तेमाल के लिए प्याज का ताजा रस निकालें और फिर रुई की मदद से उसे दाढ़ी में लगा लें। 20 मिनट ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरे को बाद धो लें।  
विज्ञापन

5 of 6
करी पत्ता और नारियल तेल - फोटो : istock
करी पत्ता और नारियल तेल

करी पत्ता प्राकृतिक रूप से दाढ़ी को काला बनाए रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए नारियल तेल में कुछ करी पत्ते डालकर गर्म करें और ठंडा होने पर दाढ़ी पर लगाएं। आधे घंटे के बाद चेहरे को धो लें। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कम उम्र में दाढ़ी के बाल होने लगे हैं सफेद तो अपनाएं ये नुस्खें - फोटो : iStock
अगर आप इन नुस्खों को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो कुछ ही हफ्तों में आपकी दाढ़ी का रंग गहरा और प्राकृतिक रूप से काला दिखने लगेगा। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें