फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oily Scalp Care: ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जरूर मिलेगा फायदा

Fri, 02 Jun 2023 03:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर गर्मी के मौसम में ऑयली स्कैल्प आपको भी परेशान कर रहा है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
HAIR - फोटो : Istock
Oily Scalp Care: गर्मी के मौसम में हर कोई अपनी स्किन का खास ध्यान रखता है क्योंकि इस मौसम में स्किन से जुड़ी परेशानियां काफी सामने आती हैं। जैसे तेज गर्मी की वजह से चेहरे पर काफी ऑयल आने लगता है, ठीक उसी प्रकार से स्कैल्प के साथ भी यही परेशानी है। दरअसल, हर किसी के स्कैल्प में नेचुरल तरीके के ऑयल आता है। ये आपके शरीर में उत्पन्न होने वाले सीबम के प्रोडक्शन पर डिपेंड करता है। जब सीबम ज्यादा बनता है तो स्कैल्प और ज्यादा ऑयली दिखने लगता है। जिसकी वजह से बाल काफी ज्यादा ऑयली नजर आते हैं।

अगर स्कैल्प पर ज्यादा ऑयल जमने लगता है तो कुछ ही समय में ये डैंड्रफ का रूप ले लेता है। ऐसे में इससे सही समय पर छुटकारा पाना बेहद जरूरी होता है। इसी के चलते आज की खबर में हम आपको स्कैल्प के इस एक्सट्रा ऑयल से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे बताएंगे। ताकि आपके बाल चिपचिपे ना दिखें। 
विज्ञापन

2 of 5
Curd
दही और नींबू

अगर आप ऑयली स्कैल्प से परेशान हैं तो दही और नींबू के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक कटोरे में दही लेना है और इसमें आधा नींबू का रस मिलाना है। इस मास्क को अपने स्कैल्प पर कुछ समय के लिए लगाएं और बाद में सादा पानी से धो दें। हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें। 
विज्ञापन

3 of 5
Tea - फोटो : Istock
चाय की पत्ती

ऑयली स्कैल्प से परेशान लोग चाय की पत्ती के इस्तेमाल से इससे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक बर्तन में पानी उबालना है और इसमें ब्लैक टी बैग को डालना है। ठंडा होने पर इसे स्कैल्प पर अप्लाई करें। ये काफी फायदेमंद रहता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से आप अपने स्कैल्प को ऑयल फ्री बना सकती हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं है। हफ्ते में एक बार आप अपने स्कैल्प पर एलोवेरा जेल को लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair - फोटो : istock
रखें हेयर टाइप का ध्यान

घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते वक्त भी इस बात का ध्यान रखें कि, जो भी इस्तेमाल करने जा रहे हैं वो आपके हेयर टाइप का है या नहीं। अगर नहीं तो इसके इस्तेमाल से दूर रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें