गुड़हल का फूल
ऐसे बनाएं बालों के लिए गुड़हल का पैक
लंबे और घने बालों के लिए गुड़हल की पंखुड़ियों से बनाए पैक की मदद ली जा सकती है। इस पैक को बनाने का तरीका शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बताया था। दो गुड़हल के फूल और सात से आठ पत्तियों को लेकर उसका बारीक पेस्ट बना लें। इसके बाद एक पैन में नारियल का तेल गर्म कर उसमें इस पेस्ट को मिला दें। साथ ही इस पेस्ट में एक चम्मच मेथी के दाने, आंवले का पाउडर, करी पत्ता की आठ से दस पत्तियां मिला लें। नारियल के तेल में मिलाकर इन सबको एक उबाल आने तक पकाएं। इसे ठंडा कर लें।