कोरोना की मार से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में लोग घरों पर ही वक्त बिता रहे हैं। बाहर न निकलने के कारण उनके पास समय भी बच रहा है। ऐसे में हर दिन सोशल मीडिया पर एक नया चैलेंज मिल जा रहा है। जिसे लोग पूरा कर रहे हैं और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। इसी चैलेंज में से एक है #NoHairWashChallenge जिसे महिलाएं पूरा कर रही हैं। ये चैलेंज है बालों में शैम्पू-कंडीशनर न लगाने का। दुनियाभर से महिलाएं अपने बालों की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर डाल रही हैं। #nohairwash चैलेंज लेने वाली महिलाओं का दावा है, हफ्तों तक शैम्पू न लगाने के बाद भी बालों से न तो दुर्गंध आ रही है और न ही तेल में सने महसूस हो रहे हैं। इन दिनों बाजार बंद हैं, चीजें पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं इसलिए सोशल मीडिया पर कुदरती चीजों से बाल धोने के ट्रिक्स और टिप्स शेयर किए जा रहे हैं।