फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मा लगाने के साथ करें आंखों का मेकअप, ये टिप्स आएंगे काम

Sun, 19 Apr 2020 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
चश्मा लगाती हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। चश्मे के साथ भी आंखों का लाउड मेकअप किया जा सकता है। बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। फिर देखिए कैसे चश्मे के पीछे से भी आपकी खूबसूरत आंखें नजर आती हैं। चश्मा लगाने वाली लड़कियों को आंखों के मेकअप के समय कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो आगे की स्लाइड में जानिए आई मेकअप टिप्स।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आईब्रो
चश्मा लगाने वाली लड़कियों को आईब्रो के मेकअप का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। क्योंकी अच्छी तरह से डिफाइन आईब्रो चेहरे को सही खूबसूरती देती हैं और आंखों की सुंदरता को निखारती हैं। बालों से हल्के रंग के आइब्रो पेंसिल से ब्रो को सही शेप दीजिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
आईशैडो
चश्मा लगाने वाली लड़कियों को हमेशा हल्के रंग के आईशैडो का इस्तेमाल करना चाहिए। गहरे रंग के आईशैडो से आंखें चश्मे के पीछ से भारी और अंदर की तरफ दिखेंगी।

 

4 of 6
बेस मेकअप
चेहरे पर आप क्रीम बेस्ड फाउंडेशन लगाने के बजाए, पाउडर बेस्ड लगाएं। क्रीम फाउंडेशन आपके चश्मे से चिपकर फैल सकता है।



 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : eyeliner
मस्कारा
आंखों पर मस्कारे की दो कोट आंखों को निखार देंगी और चश्मे के पीछे से खूबसूरत पलकें नजर आएंगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लिपस्टिक
चश्मा लगाने के बाद गहरे रंग की लिपस्टिक सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। इसलिए लाल रंग का इस्तेमाल दिल खोलकर करें। गहरे लाल रंग के शेड की लिपस्टिक सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए काफी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें