How To Get No-Makeup Look: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर रोज घंटों मेकअप करना न तो संभव है और न ही त्वचा के लिए अच्छा है। यही कारण है कि आज के समय में 'नो-मेकअप लुक' या 'क्लीन गर्ल एस्थेटिक' सबसे बड़ा ब्यूटी ट्रेंड बनकर उभर रहा है। इस लुक का असली राज स्किन को मेकअप से ढंकना नहीं, बल्कि उसे अंदर से हेल्दी और चमकदार बनाना है।
नेचुरल ब्यूटी पाने के लिए आपको महंगे कॉस्मेटिक्स के बजाय सही स्किनकेयर रूटीन और स्मार्ट ग्रूमिंग की जरूरत होती है। मात्र 5 मिनट के इस रूटीन से आप न सिर्फ फ्रेश दिख सकती हैं, बल्कि आपकी त्वचा भी खुलकर सांस ले पाती है।
सेलिब्रिटी स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार नेचुरल चमक पाने के लिए हाइड्रेशन और ब्लड सर्कुलेशन पर ध्यान देना सबसे जरूरी है। अगर आप भी चाहती हैं कि लोग आपकी खूबसूरती की तारीफ करें और उन्हें पता भी न चले कि आपने क्या लगाया है, तो ये आसान स्टेप्स आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं।