महिलाएं कामकाज, परिवार और जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि स्किन केयर के लिए अलग से समय निकालना मुश्किल हो जाता है। खासकर 30–35 की उम्र के बाद त्वचा में बदलाव दिखने लगते हैं। जैसे ड्रायनेस, हल्की झुर्रियां या थकान का असर। लेकिन अच्छी बात यह है कि खूबसूरत और हेल्दी त्वचा के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट या लंबा रूटीन जरूरी नहीं होता। 35 की उम्र में भी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखना मुश्किल नहीं है।
कुछ आसान और रोजमर्रा की आदतें अपनाकर भी आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बना सकती हैं।
कुछ छोटी-छोटी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। नियमित सफाई, सही खान-पान और पर्याप्त नींद से आपकी त्वचा लंबे समय तक खूबसूरत और युवा दिख सकती है।