फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narak Chaturdashi 2024: पारंपरिक उबटन बनाने का नहीं है समय तो तैयार करें ये इंस्टेंट मास्क, खिल उठेगा चेहरा

Wed, 30 Oct 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप दिवाली के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं लेकिन आपके पास पारंपरिक उबटन बनाने का समय नहीं है तो हमारे बताए हुए इंस्टेंट मास्क को तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 6
नरक चतुर्दशी 2024 - फोटो : अमर उजाला
Narak Chaturdashi 2024: दीपोत्सव के दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। इसे कई जगह रूप चौदस और छोटी दिवाली भी कहते हैं। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इसी क्रम में आज नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन उबटन लगाने की परम्परा है।

सुबह सवेरे से आज लोग साफ-सफाई में लगे हैं। ऐसे में यदि आपके पास पारंपरिक उबटन बनाने का समय नहीं है, तो यहां हम आपको ऐसा उबटन बनाना सिखा रहे हैं, जिसको बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इस उबटन को बनाने का सामान आपको घर पर ही मिल जाएगा। तो चलिए देर न करते हुए आपको उबटन बनाना सिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नरक चतुर्दशी 2024 - फोटो : Adobe stock
सामग्री
  • बेसन - 1/2 कप
  • हल्दी पाउडर- चुटकी भर
  • दही या दूध - आवश्यकतानुसार
  •  गुलाब जल - 1 चम्मच
 
विज्ञापन

3 of 6
नरक चतुर्दशी 2024 - फोटो : Freepik
ऐसे करें तैयार

उबटन तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में बेसन लें। अब इसमें चुटकी भर हल्की मिक्स करें। हल्दी और बेसन को मिक्स करने के बाद इसमें धीरे-धीरे दही या दूध मिलाते हुए एक स्मूद पेस्ट बना लें।

4 of 6
नरक चतुर्दशी 2024 - फोटो : Adobe stock
पेस्ट तैयार करने के बाद इसमें थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल सकते हैं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने पर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
नरक चतुर्दशी 2024 - फोटो : Adobe stock
फायदे

त्वचा की चमक: ये इंस्टेंट उबटन त्वचा को ताजगी और निखार देता है, जिससे त्वचा खिल उठती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरक चतुर्दशी 2024 - फोटो : Adobe stock
गंदगी हटाना: यह उबटन त्वचा से गंदगी और मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।

त्वचा में कसाव: इस मास्क के नियमित उपयोग से त्वचा में कसाव आता है, ऐसे में आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें