Monsoon Skincare Tips: त्वचा की देखभाल के लिए महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की तुलना में नेचुरल तरीके ज्यादा प्रभावी हैं। घर पर ही कुछ घरेलू या आपकी रसोई में रखी चीजों के इस्तेमाल से स्किन केयर किया जा सकता है। हालांकि अलग-अलग स्किन पर अलग-अलग घरेलू नुस्खा काम आता है। वैसे ही मौसम के मुताबिक भी आपके चेहरे पर सूट करने वाली घरेलू चीज बदलती रहती हैं। अभी बरसात का मौसम है। मानसून में नमी और बैक्टीरिया की मौजूदगी के कारण स्किन का खास ख्याल रखना बेहद ज़रूरी हो जाता है।
कई लोग सोचते हैं कि रसोई में मौजूद घरेलू चीजें त्वचा के लिए सुरक्षित होती हैं, लेकिन हर चीज हर मौसम में फायदेमंद नहीं होती। बरसात के मौसम में कुछ घरेलू चीजें आपकी त्वचा को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए जानें रसोई की वो तीन चीजें, जिनका इस्तेमाल बरसात के मौसम में करने से बचना चाहिए।