Cold Facial Benefits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई चाहता है दमकती और निखरी त्वचा। लेकिन हर बार पार्लर जाकर फेशियल करवाना संभव नहीं होता। ऐसे में कोल्ड फेशियल एक बेहद आसान, सस्ता और असरदार विकल्प बनकर उभरा है। कोल्ड फेशियल यानी चेहरे को आइस थेरेपी देना। यह न सिर्फ स्किन को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि झुर्रियां, दाग-धब्बे, पफी नेस और ओपन पोर्स को भी कम करता है। इन दिनों कोल्ड फेशियल का चलन बढ़ गया है। दीपिका पादुकोण हो या प्रियंका चोपड़ा, कई अभिनेत्रियों ने इस आइस थेरेपी को अपनी रूटीन में शामिल कर रखा है, जिसके बारे में वे अपने वीडियो या रील्स के जरिए ट्यूटोरियल दे चुकी हैं। आइए जानते हैं कैसे करें कोल्ड फेशियल और इसके फायदे क्या है।
कोल्ड फेशियल क्या है?
कोल्ड फेशियल एक ऐसा नेचुरल स्किन केयर प्रोसेस है जिसमें बर्फ या ठंडे फेस मास्क की मदद से चेहरे पर मसाज की जाती है। यह त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे चेहरा तुरंत तरोताजा और निखरा नजर आता है। इस आसन तरीके से आप बिना किसी महंगे प्रोडक्ट या पार्लर विज़िट के भी चमकदार और हेल्दी स्किन पा सकती हैं। बस 10 मिनट की आइस थेरेपी और आपकी स्किन बेदाग, फ्रेश और ग्लोइंग दिखेगी, वो बिना मेकअप के भी।