फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Skin Care: चेहरे की चमक पड़ रही फीकी तो मानसून में ऐसे रखें स्किन का ध्यान

Thu, 14 Jul 2022 04:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मानसून में ऐसे रखें त्वचा का ख्याल
बारिश का मौसम बेहद खुशनुमा लगता है। गर्मी और तेज धूप से निजात मिल जाती है। लेकिन इसी मौसम में चिपचिपाहट और नमी की वजह से स्किन इंफेक्शन, एलर्जी जैसी समस्याएं भी पनपने लगती है। साथ ही चेहरे की चमक भी फीकी पड़ने लगती है। अगर आप भी मानसून में डलनेस से परेशान हैं। तो इस तरह से अपने चेहरे का ख्याल रखें। जिससे किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा जा सके।
विज्ञापन

2 of 5
face wash
चेहरे को रखें क्लीन
मानसून के मौसम में पसीन और नमी की वजह से चेहरे पर भी एक्स्ट्रा ऑयल दिखने लगता है। जिसकी वजह से पोर्स बंद हो जाते हैं। इसलिए चेहरे की सफाई बेहद जरूरी है। बारिश में कम से कम तीन बार चेहरे को अच्छे फेसवॉश से जरूर साफ करें। जिससे कि पसीने और ऑयल की एक्स्ट्रा परत हट सके। और गंदगी और धूल-मिट्टी से भी निजात मिल जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
म्वाइश्चर
मॉइश्चराइजर को करें इस्तेमाल
चेहरे पर भले ही ऑयल दिखने लगे और नमी दिखे। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि चेहरा मॉइश्चराइज है। जब फेसवॉश से चेहरे को दिन में तीन बार क्लीन करेंगे। तो नेचुरल ऑयल्स खत्म होने लगता है चेहरे का। ऐसे में जरूरी है कि त्वचा पर स्किन टाइप के हिसाब से सही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। साथ ही चेहरे की त्वचा का पीएच लेवल भी बैलेंस रखें। इसके लिए नॉन एक्कोहलिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। 

4 of 5
scrub
स्क्रब है जरूरी
चेहरे के पोर्स बंद होने लगते हैं और गंदगी और धूल मिट्टी की परत जमने लगती है। ऐसे में त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे डेड स्किन सेल्स भी हटते हैं। सप्ताह में दो से तीन बार स्क्रब करना बेहद जरूरी है। स्किन को एक्सफोलिेट करने से डलनेस भी दूर होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
water - फोटो : Pixels
पानी है जरूरी
गर्मी खत्म होने से प्यास कम लगती है। लेकिन इस मौसम में भी पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और त्वचा को तरोताजा रखने में मदद मिलती है। साथ ही जितना हो सके ऑर्गेनिक और नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें