फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में चिपचिपा रहा है चेहरा तो इन चीजों का करें इस्तेमाल

Wed, 11 Sep 2024 09:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बारिश के मौसम में चेहरे के चिपचिपेपन को दूर करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : iStock
Monsoon Skin Care: सितंबर के महीने में हो रही लगातार बारिश की वजह से अब हर कोई परेशान है। बारिश न सिर्फ जनजीवन को अस्त व्यस्त कर देती है, बल्कि इसका प्रभाव त्वचा पर भी पड़ता है। लगातार हो रही बारिश की वजह से उमस होने लगती है जो कि त्वचा को चिपचिपा बनती है।

कई बार ये चिपचिपापन मुंहासे और कई अन्य परेशानियों का कारण बनता है। इसी वजह से इस चिपचिपेपन को सही समय पर कम करना जरूरी हो जाता है।

वैसे तो इसके लिए तमाम तरह की फेस वॉश आपको मार्केट में मिल जाएंगे लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खे पर भरोसा करते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा के चिपचिपेपन को दूर कर सकते हैं। इन चीजों के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। ऐसे में आपको इन्हें लगाने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : iStock
मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को अंदर तक साफ करते हैं। ये त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोख लेती है और रोमछिद्रों को खोलती है। ऐसे में आप गुलाब जल के साथ इसका पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

ये त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करता है और त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करता है। इसे आप हर रोज चेहरे पर लगाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

4 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : iStock
टमाटर का रस

हर घर में टमाटर उपलब्ध ही होता है। ऐसे में आप टमाटर के रस को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें। यह चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ-साथ ऑयल को भी कम करता है। इससे चेहरे की चिपचिप कम हो जाती है।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : Freepik
खीरे का रस

अगर आपके पास खीरा है तो खीरे का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं और कुछ देर बाद पानी से धो लें। इसके भी लगातार इस्तेमाल से चेहरे की चिपचिप कम होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बारिश में स्किन केयर कैसे करें ? - फोटो : istock
नींबू और शहद का मिश्रण

नींबू का रस त्वचा से अतिरिक्त तेल हटाने में सहायक होता है, जबकि शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इन्हें मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। इसका असर भी आपको कुछ दिन में दिख जाएगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें