Foot Care Tips: बदलते मौसम में त्वचा का ध्यान रखना काफी जरूरी हो जाता है, क्योंकि इसका सीधा असर त्वचा पर पड़ता है। गर्मी के बाद बारिश के इस मौसम में त्वचा काफी ड्राई हो जाती है। त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं।
चेहरे और हाथ का ध्यान तो लोग रख लेते हैं, लेकिन जब बारी आती है पैर की तो हर कोई पैरों का ध्यान नहीं रख पाता है। जिस वजह से पैर काफी ड्राई होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी यही परेशानी है तो आप घर पर ही इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से आपके पैर मुलायम हो जाएंगे।