Monsoon Skin Care: सितंबर के महीने में हो रही लगातार बारिश की वजह से अब हर कोई परेशान है। बारिश न सिर्फ जनजीवन को अस्त व्यस्त कर देती है, बल्कि इसका प्रभाव त्वचा पर भी पड़ता है। लगातार हो रही बारिश की वजह से उमस होने लगती है जो कि त्वचा को चिपचिपा बनती है।
कई बार ये चिपचिपापन मुंहासे और कई अन्य परेशानियों का कारण बनता है। इसी वजह से इस चिपचिपेपन को सही समय पर कम करना जरूरी हो जाता है।
वैसे तो इसके लिए तमाम तरह की फेस वॉश आपको मार्केट में मिल जाएंगे लेकिन अगर आप घरेलू नुस्खे पर भरोसा करते हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप अपनी त्वचा के चिपचिपेपन को दूर कर सकते हैं। इन चीजों के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। ऐसे में आपको इन्हें लगाने से पहले सोचना नहीं पड़ेगा।