फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Tips: हर कामकाजी महिला के बैग में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, कभी भी पड़ सकती है जरूरत

Wed, 19 Jul 2023 09:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर वर्किंग महिला के बैग में ये ब्यूटी प्रोडक्ट जरूर होने चाहिए, ताकि उन्हें अगर कहीं अचानक जाना पड़े तब भी वो अपना जलवा दिखा सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
makeup new - फोटो : istock
Beauty Tips: मेकअप करना हर महिला को पसंद होता है। जब भी कहीं जाना होता है तो महिलाएं आराम से मेकअप करके तैयार होती हैं ताकि वो सबसे खूबसूरत दिखें। जो महिलाएं घर पर रहती हैं, उनके लिए आसान होता है घर पर तैयार होना, लेकिन परेशानी उन महिलाओं के सामने आती है जो वर्किंग हैं। दरअसल, कई बार ऐसा होता है कि अचानक ऑफिस से ही कहीं जाने का प्लान बन जाता है। महिलाएं ऑफिस के बाद कहीं बाहर जाने से कतराती हैं क्योंकि उनके चेहरे पर दिनभर की थकान दिखाई देती है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर वर्किंग महिला के बैग में होना बेहद जरूरी होता है। हर वर्किंग महिला के बैग में ये ब्यूटी प्रोडक्ट जरूर होने चाहिए, ताकि उन्हें अगर कहीं अचानक जाना पड़े तब भी वो अपना जलवा दिखा सकें। ये सभी ब्यूटी प्रोडक्ट आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
काजल

काजल लगाने के आपकी आंखों की खूबसूरत कई गुना बढ़ सकती है। ऐसे में अपने बैग में काजल जरूर रखें। अगर आपके पास काजल होगा तो आपकी आंखें थकी-थकी नहीं लगेगीं। काजल को आप आईलाइनर की तरह भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
बीबी क्रीम

अपनी स्किन टोन के हिसाब से अगर आप बीबी क्रीम खरीद कर अपने बैग में रखेंगी तो ये आपको एकदम फ्रेश लुक देगी। बीबी क्रीम लगाने से चेहरा चमकने लगता है। ऐसे में इसे अपने बैग में जरूर रखें। 

4 of 6
Makeup Tips - फोटो : istock
कॉम्पैक्ट

कॉम्पैक्ट को फेस पाउडर कहा जाता है। अगर आपको कहीं अचानक बाहर जाना है तो फेस पाउडर लगाकर आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। बीबी क्रीम को सेट करने के लिए फेस पाउडर का इस्तेमाल करना सही माना जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
lipstick - फोटो : insatgram
लिपस्टिक

हर कामकाजी महिला को अपने बैग में लिपस्टिक के दो से तीन रंग तो जरूर ही रखने चाहिए। अगर आप ऑफिस में लाइट रंग की लिपस्टिक लगाती हैं तो एक डार्क रंग की लिपस्टिक को बैग में जरूर रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
oily skin - फोटो : istock
वेट वाइप्स

चेहरे से गंदगी को हटाने और स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए वेट वाइप्स का आपके बैग में होना जरूरी होता है। अगर आपको ऑफिस से कहीं अचानक बाहर जाना हो तो आप सबसे पहले वेट वाइप्स से चेहरे को साफ कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें