Monsoon Skin Care: बारिश का मौसम किसे पसंद नहीं होता। बारिश की वजह से ही भीषण गर्मी से छुटकारा मिलता है। वैसे तो बारिश अपने साथ काफी राहत लेकर आती है पर, मॉनसून के दौरान पैरों की देखभाल करना बेहद जरूरी हो जाता है। दरअसल, इस मौसम में गंदगी और नमी के कारण पैरों के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। नम पैरों पर फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का विकास हो सकता है, जो कि खुजली, दर्द, लालिमा और सूजन के रूप में सामने आता है।
अगर इस परेशानी की शुरूआत में ही इस पर ध्यान ना दिया गया तो हो सकता है ये काफी हद तक बढ़ जाए। ऐसे में आज हम आपको मॉनसून के मौसम में अपने पैरों का खास तरीके से ध्यान रखना बताएंगे, ताकि आपके सामने किसी तरह की परेशानी ना आए और बारिश में भी आपके पैर मुलायम और खूबसूरत बनें रहें। इन तरीकों को अपनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना पड़ेगा।