फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: कहीं आप भी तो गलत तरीके से नहीं लगा रहे बालों में तेल, जानें सही तरीका

Wed, 28 Jun 2023 12:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अपने बालों में गलत तरीके से तेल लगा रहे हैं, तो इससे बालों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
hair - फोटो : istock
Hair Care Tips: कौन नहीं चाहता कि उसके बाल लंबे और घने हों, पर खराब खान-पान और बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के बाल काफी ज्यादा झड़ने लगते हैं। बाल झड़ने में बदलते मौसम का भी काफी हाथ होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आपको सही से बालों की तेल मालिश करनी चाहिए। लोग अपने बालों में मालिश करते भी हैं पर, क्या आप जानते हैं कि बालों में तेल लगाने का भी सही तरीका होता है।

अगर आप सही तरीके से बालों में तेल नहीं लगाएंगे तो इससे आपके बाल काफी कमजोर पड़ सकते हैं। जी हां, ये सुनने में अजीब लग रहा है पर, अगर आप भी अपने बालों में गलत तरीके से तेल लगा रहे हैं, तो इससे बालों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आज हम आपको सही तरीके से बालों में तेल लगाना सिखाएंगे ताकि आपके बाल भी मजबूत बनें। 
विज्ञापन

2 of 5
hair - फोटो : istock
ये है सही तरीका

बालों में तेल लगाने के लिए सबसे पहले तेल को हल्का सा गर्म करें। अब बालों में अच्छी तरह से कंघी कर लें फिर रुई या उंगलियों की मदद से तेल को स्कैल्प से लेकर बालों के अंत तक पर लगाएं। हल्के हाथों से सिर पर मसाज करें। इसके बाद बालों को हल्के स्कार्फ से ढक कर बांध लें। चाहें तो इस दौरान बालों में स्टीम दे सकते हैं। आधे घंटे के बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
coconut oil
हमेशा नेचुरल ऑयल का करें इस्तेमाल 

कभी भी विज्ञापन को देखकर तेल नहीं खरीदना चाहिए। तेल खरीदते वक्त हमेशा अपने बालों के टाइप का  खास ध्यान रखें। अगर आप बालों में केमिकल युक्त तेल की बजाय नेचुरल तेल का इस्तेमाल करेंगे तो ये काफी फायदा करेगा। 

4 of 5
hair oil
ज्यादा देर के लिए ना लगाएं तेल

अपने बालों में ज्यादा देर के लिए तेल ना लगा कर ना छोड़ें। ऐसा करने से आपके बालों में धूल के कण चिपक जाएंगे, इससे बाल कमजोर होने लगते हैं। कोशिश करें कि बालों को आधे से एक घंटे के अंदर धो लें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hair - फोटो : istock
ना करें टाइट चोटी

लोग अक्सर तेल लगाने के बाद कस के चोटी बना लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से बालों में कसाव आता है और बाल ज्यादा झड़ने लगते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें