Monsoon Skin Care: बारिश का मौसम तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसकी वजह से कई परेशानियां भी सामने आती हैं। बारिश में जगह-जगह जलभराव होने लगता है, जिस वजह से जनजीवन भी काफी प्रभावित होता है। वैसे तो इस मौसम में आपको हर तरफ हरियाली देखने को मिलती है, लेकिन उमस भरे मौसम में आपकी त्वचा को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। बारिश के बाद होने वाली गर्मी और उमस से चेहरे पर मुहांसे, एक्ने जैसी गंभीर समस्याएं होने लगती हैं।
कई बार तो ये परेशानियां इतनी बढ़ जाती हैं कि इनकी वजह से चेहरा डल लगने लगता है। ऐसे में हर किसी को बारिश के मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप बारिश के मौसम में भी दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो इन घरेलू होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करें। इन घरेलू स्क्रब के बारे में हर कोई नहीं जानता है, इसी के चलते आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।