फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: मम्मी की इन बातों को याद रखकर त्वचा का ध्यान रखती हैं दीपिका पादुकोण, आप भी जानें

Mon, 10 Jun 2024 05:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी खूबसूरती का राज साझा किया है। अगर आप उन्हीं की तरह ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो उनका बताया स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। 
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
Deepika Padukone: हर लड़की ये चाहती है कि उसकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे। इसके लिए वो न सिर्फ तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं, बल्कि साथ में कई तरह के घरेलू नुस्खे भी अपनाती हैं। खासतौर पर जब बात आती है गर्भवती महिलाओं की, तो उन्हें अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिसके लिए वो बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टिप्स लेती हैं।

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी अपना स्किन केयर रूटीन साझा किया है। इन दिनोंं वो अपने गर्भावस्था के दिनों को एन्जॉय कर रहीं हैं। दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दमपर लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती पर भी फिदा रहते हैं। ऐसे में आप भी खूबसूरत त्वचा के लिए दीपिका पादुकोण का स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। इसे फॉलो करके आपकी त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
मेकअप उतारकर सोना

एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मम्मी ने उन्हें शुरुआती दिनों में ही बताया था कि चाहे कितनी भी थकान हो, लेकिन हमेशा मेकअप उतार कर ही सोना चाहिए। मेकअप के साथ सोने की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं सामने आ सकती हैं। ऐसे में हमेशा चेहरे से पूरी तरह मेकअप साफ करें, उसके बाद ही सोने जाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
सनस्क्रीन है जरूरी

अभिनेत्री ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि मौसम चाहे कोई सा भी हो, सनस्क्रीन का बार-बार इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। जिस तरह से सुबह उठकर दांत ब्रश करना जरूरी होता है, ठीक उसी तरह से समय-समय पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल भी बेहद जरूरी होता है। 

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी बार चेहरा धोएं ?

दीपिका पादुकोण का मानना है कि दिन में कम से कम दो बार चेहरा जरूर धोएं। रात को सोने से पहले अगर आप चेहरा धोएंगे, तो इससे चेहरे की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी। इससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
CTM नहीं, CHP रूल अपनाएं

अक्सर लोग CTM यानी कि क्लींजर, टोनर और मॉइश्चराइचर रूल अपनाते हैं, जबकि दीपिका CHP रूल अपनाती हैं। उनके इस CHP रूल में क्लीन, हाइड्रेट और प्रोटेक्ट तरीका शामिल रहता हैं। आप भी चाहें तो दीपिका के इस रूल को फॉलो कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone
होठों की देखभाल जरूरी

चेहरे की तरह दीपिका अपने होंठों का भी खास ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो रोजाना लिप ऑयल का इस्तेमाल करती हैं। उनका मानना है कि होंठों की देखभाल के लिए लिप ऑयल के साथ-साथ लिप सनस्क्रीन भी काफी जरूरी है। ये आपके होंठों को धूप की तेज किरणों से बचाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें