फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Milk Bath: दूध से नहाना है बेहद लाभदायक, जानें इस बात में है कितनी सच्चाई

Wed, 17 Sep 2025 11:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Know Benefits Of Bathing From Milk: अक्सर आपने देखा होगा कि लोग कहते हैं कि दूध से नहाने से शरीर की कई दिक्कतें कम होती हैं...... आज इसी बात की सच्चाई के बारे में जानेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
दूध से नहाना कितना लाभदायक ? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई - फोटो : Adobe stock
Know Benefits Of Bathing From Milk: दूध से नहाना कोई नया चलन नहीं है, बल्कि ये परंपरा तो सदियों पुरानी है। इस परंपरा के तहत राजघरानों में महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए दूध से नहाती थीं। उसी परंपरा को आज भी बहुत से लोगों ने कायम रखा हुआ है। वैसे तो ये काफी फायदेमंद है, लेकिन बहुत से लोगों को ये सूट नहीं करता। ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या वाकई दूध से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है ? 

तो इसका जवाब है कि हां दूध में लैक्टिक एसिड, विटामिन A, D, E और प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्किन को काफी लाभ पहुंचाते हैं। यही वजह है कि आज के समय में लोग मिल्क बाथ लेना पसंद करते हैं। अब तो बाजार में बॉडी वॉश, मिल्क सोप और DIY मिल्क बाथ आने लगे हैं जो आसानी से मिल जाते हैं।  यहां हम आपको मिल्क बाथ के कुछ फायदे भी बताने जा रहे है, ताकि आपकी त्वचा भी खूब दमके....
 
विज्ञापन

2 of 6
त्वचा को मुलायम बनाता है - फोटो : Adobe stock
1. त्वचा को मुलायम बनाता है 

अगर आप नियमित रूप से दूध से नहाते हैं तो इससे आपकी स्किन धीरे-धीरे सॉफ्ट बनने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में मौजूद वसा और प्रोटीन त्वचा को हाइड्रेट करते हैं, जिससे त्वचा मुलायम और कोमल महसूस होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 6
डेड स्किन हटाता है - फोटो : Adobe stock
2. डेड स्किन हटाता है

दूध से नहाने की वजह से आपकी डेड स्किन धीरे-धीरे हटतने लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाता है। इससे चेहरा दमकने लगेगा। 

 

4 of 6
स्किन ग्लो बढ़ाता है - फोटो : Adobe stock
3. स्किन ग्लो बढ़ाता है

जब दूध से डेड स्किन हटने लगती है तो इससे आपकी स्किन टोन एक शेड लाइट हो जाती है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि दूध से नहाने से त्वचा में निखार आता है और ये नेचुरल ग्लो देती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद - फोटो : Adobe stock
4. ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आपकी स्किन रूखी है तो दूध से नहाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। खासतौर पर अब जब कुछ दिन में सर्दी का मौसम शुरू हो जाएगा तो सर्दियों में दूध से नहाने से रूखी त्वचा वालों की स्किन में नमी बनी रहती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सनबर्न और जलन में राहत देता है
5. सनबर्न और जलन में राहत देता है

अभी तेज चिलचिलाती धूप से हर कोई परेशान है। ऐसे में दूध आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। इसके पोषक तत्व जलन, सनबर्न और एलर्जी में राहत प्रदान करते हैं। इससे सनबर्न से होने वाली जलन एकदम से खत्म हो जाती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें