फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025 : आने वाला है करवा चौथ, अगर चाहिए दमकता चेहरा तो अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन

Wed, 17 Sep 2025 09:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Follow Skin care Routine For Glowing Skin For Karwa Chauth: अगर आप करवा चौथ के दिन चांद सा चमकता चेहरा पाना चाहती हैं तो अभी से स्किन केयर रुटीन को फॉलो कर लें। 
विज्ञापन
1 of 7
आने वाला है करवा चौथ, अभी से फॉलो करें ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : instagram
Follow Skin care Routine For Glowing Skin For Karwa Chauth:  करवा चौथ का ये व्रत न सिर्फ श्रद्धा और प्यार का प्रतीक है, बल्कि ये दिन हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला चाहती है कि वो सबसे खूबसूरत और खास दिखे लेकिन ध्यान रखें ग्लोइंग स्किन सिर्फ मेकअप से नहीं मिलती, बल्कि इसके लिए जरूरी होता है एक सही स्किन केयर रुटीन, जो आपकी त्वचा को अंदर से निखारे और तरोताजा बनाए।

अगर आप भी करवा चौथ पर बिना ज्यादा मेकअप के नेचुरल ग्लो चाहती हैं, तो कुछ सिंपल लेकिन असरदार स्टेप्स को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करें। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं एक पूरा स्किन केयर प्लान, जिसे आप अभी से फॉलो करके अपनी त्वचा को स्पेशल दिन के लिए पूरी तरह तैयार कर सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 7
हर स्किन की सफाई है जरूरी - फोटो : Adobe stock

हर स्किन की सफाई है जरूरी

करवा चौथ पर यदि आपको दमकता चेहरा चाहिए तो सबसे पहले ये बात गांठ बांध लें कि त्वचा की सफाई सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए हर रोज दिन में दो बार किसी माइल्ड फेसवॉश की मदद से चेहरे को साफ करें। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से नीम, एलोवेरा या हल्दी बेस्ड फेसवॉश का चयन कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
चेहरे को रखें हाइड्रेट - फोटो : Adobe stock
चेहरे को रखें हाइड्रेट

चेहरे की सफाई के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना है कि कहीं स्किन डिहाइड्रेट न हो जाए। इसके लिए चेहरा धोने के तुरंत बाद टोनर का गुलाब जल का इस्तेमाल करें। अब स्किन टाइप के हिसाब से ही मॉइश्चराइजर लगाएं। 

 

4 of 7
सनस्क्रीन को बना लें दोस्त - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन को बना लें दोस्त

ये सबसे जरूरी नियम है। कभी भी ये न सोचें कि अब तो धूप इतनी तेज नहीं है तो बिना सनस्क्रीन के काम चल सकता है। ध्यान रखें कि सनस्क्रीन ही आपको धूप की हानिकारक किरणों से बचाकर रखेगी। इसलिए हर तीन से चार घंटे पर 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन

5 of 7
हफ्ते में दो बार स्क्रब - फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार स्क्रब 

अभी से लेकर करवा चौथ तक आप कम से कम 6 बार अपने चेहरे को एक्सफोलिएट कर सकती हैं। इससे आपकी डेड स्किन निकल जाएगी, जिससे आपका चेहरा चमकेगा और उसका कालापन भी खत्म हो जाएगा। इसलिए हफ्ते में दो बार स्क्रब का इस्तेमाल करें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
फेस मास्क भी है जरूरी - फोटो : Adobe stock
फेस मास्क भी है जरूरी

स्क्रब की तरह ही हफ्ते में दो से तीन बार फेस मास्क को चेहरे पर अप्लाई करें। वैसे तो बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से फेस मास्क आते हैं। पर, अगर आपको इनपर भरोसा नहीं है तो घरेलू मास्क का इस्तेमाल करके भी आप अपना चेहरा चमका सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हफ्ते में 5 बार लें स्टीम - फोटो : Instagram
हफ्ते में 5 बार लें स्टीम

चेहरे की डीप क्लीनिंग के लिए ये बेहद जरूरी है। इसके लिए एक पतीले में गर्म पानी लेकर उससे आपको स्टीम लेनी है। स्टीम लेने से आपके पोर्स टाइट होंगे और चेहरे की डीप क्लीनिंग भी होगी। इससे आपका चेहरा खूब ज्यादा चमकने लगेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें