। यदि आप नहीं चाहते कि आपके चेहरे की रंगत कहीं खो जाए तो सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। यहां हम आपको पुरुषों के लिए सही स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं
विज्ञापन
1 of 7
लड़कों को ऐसे रखना चाहिए अपनी स्किन का ध्यान
- फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: हर लड़की ये चाहती है कि उसका चेहरा हमेशा खिला खिल दिखे। इसके लिए लड़कियां महंगे महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वो स्किन केयर ट्रीटमेंट भी कराती हैं। लेकिन लड़के इस मामले में काफी लापरवाह होते हैं। वो अपनी त्वचा का बिल्कुल ध्यान नहीं रखते। ऐसे में उनकी स्किन धूप, धूल और प्रदूषण की वजह से डल होने लगती है।
यदि आप नहीं चाहते कि आपके चेहरे की रंगत कहीं खो जाए तो सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। यहां हम आपको पुरुषों के लिए सही स्किन केयर रूटीन के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि इसके बाद आपका चेहरा भी खूबसूरत दिखे।
विज्ञापन
2 of 7
ये होना चाहिए मॉर्निंग रूटीन
- फोटो : Adobe stock
ये होना चाहिए मॉर्निंग रूटीन
सुबह के समय सीटीएम रूल फॉलो करना बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि रातभर में पसीने से स्किन पर काफी बैक्टीरिया जम जाते हैं, जिन्हें सही से काफी करना आवश्यक हो जाता है। इसके लिए अच्छे क्लींजर की मदद से अपने चेहरे को साफ करें। इसके बाद टोनर को चेहरे पर लगाएं। टोनर लगाने के बाद अच्छी मॉइश्चराइजर क्रीम को त्वचा पर लगाएं।
विज्ञापन
3 of 7
नाइट रूटीन भी है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
नाइट रूटीन भी है जरूरी
ये जरूरी नहीं है कि रात के समय भी आप सीटीएम फॉलो करें। अगर कर रहे हैं तो अच्छी बात है। यदि सीटीएम फॉलो नहीं कर रही हैं तो सबसे पहले फेसवॉश से अपना चेहरा धोएं। इसके बाद आपको फेस सीरम लगाना है। इस फेस सीरम में विटामिन C या नायसिनेमाइड होना चाहिए।
4 of 7
सनस्क्रीन सबसे अहम
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन सबसे अहम
हर लड़के को ये बात गांठ बांध लेनी चाहिए कि उनके लिए सनस्क्रीन काफी अहम है। सनस्क्रीन आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने का काम करती है। ऐसे में कम से कम 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल आपको हर तीन से चार घंटे में करना होता है।
विज्ञापन
5 of 7
हफ्ते में एक या दो बात करें स्क्रब
- फोटो : Adobe stock
हफ्ते में एक या दो बात करें स्क्रब
डेड स्किन को हटाने के लिए हफ्ते में एक या दो बार अच्छे स्क्रब का इस्तेमाल अवश्य करें। इसके लिए क्ले मास्क या चारकोल मास्क का इस्तेमाल करें। ये आपकी स्किन को डीप क्लीन करते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
कैसा हो प्रोडक्ट
- फोटो : Adobe stock
कैसा हो प्रोडक्ट
अब जान लें कि सीटीएम के लिए आपके प्रोडक्ट कैसे होने चाहिए तो सैलिसिलिक एसिड या चारकोल बेस्ड फेसवॉश ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए परफेक्ट रहेगा। यदि स्किन ड्राय है तो क्रीम बेस्ड या हाइपोएलर्जेनिक फेसवॉश सही रहेगा। ।
टोनर ऐसा होना चाहिए जिसमें गुलाब जल हो। अगर ये न हो तो एल्कोहॉल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। इसके अलावा ड्राई स्किन वालों के लिए क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर और ऑयली स्किन वालों के लिए जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर सही रहता है
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।