फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने एक्ने के लिए बताया ये खास घरेलू नुस्खा, लड़कियों के लिए है बेहद फायदेमंद

Mon, 31 Aug 2020 06:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora - फोटो : instagram
मलाइका अरो़ड़ा बॉलीवुड में अपने ग्लैमरस लुक की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही उनका परफेक्ट फिगर भी किसी भी लड़की के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है। क्योंकि 46 की उम्र में भी वो गजब की फिट हैं और ये बात उनकी स्किन से भी पता चलती है। बिना मेकअप भी वो हमेशा ग्लो करती नजर आती हैं। हालांकि मलाइका अरोड़ा अपनी ग्लोइंग स्किन का राज हमेशा ही बताती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने एक्ने से परेशान स्किन के लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताएं हैं जो उनकी भी बेदाग दमकती त्वचा का राज है। तो चलिए जानें क्या है वो घरेलू नुस्खा।
विज्ञापन

2 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वैसे तो मलाइका अपनी दमकती त्वचा का राज एलोवेरा जेल को बताती हैं। लेकिन बदलते मौसम और ज्यादा मेकअप करने की वजह से खराब हो चुकी स्किन के लिए मलाइका का ये घरेलू नुस्खा कारगर साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora - फोटो : social media
मलाइका स्किन के रूखेपन और दाग-धब्बों से परेशान होकर इस फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए चाहिए आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर, एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस। 

 

4 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
इन तीनों सामग्रियों को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। और चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। दस मिनट बाद जब फेसपैक सूख जाए तो ठंडे पानी से धो कर साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर कोई भी माइल़्ड मॉइश्चराइजर लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका अक्सर अपनी खूबसूरत स्किन की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खों को आजमाती हैं। पिछले दिनों उन्होंने बॉडी स्क्रब के लिए कॉफी का स्क्रब बनाया था। जिसे लगाने से स्किन काफी स्मूद और मुलायम हो जाती है। साथ ही डेड स्किन भी निकल जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें