Makeup Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे शादी अटेंड करना पसंद न हो। अभी जब शाादी का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर कोई कहीं न कहीं शादी अटेंड कर ही रहा है। किसी के घर में शादी है तो किसी के दोस्त या रिश्तेदारों की। शादियों में खाने-पीने के साथ-साथ लड़कियों और महिलाओं को सजने का मौका मिलता है, इसी के चलते शादी चाहे किसी की भी हो, महिलाएं उसमें खूब सजती हैं।
वैसे तो मेकअप महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, लेकिन यदि गर्मी में सही से मेकअप न किया जाए तो इससे लुक खराब हो जाता है। इसीलिए गर्मी के मौसम में मेकअप करने से पहले स्किन को तैयार करना चाहिए। यहां हम आपको इसी के लिए कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं, ताकि मेकअप से आपका लुक खराब न हो।