तेज धूप की वजह से लोगों की त्वचा काफी डल होने लगी है, ऐसे में इसका सही से ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि कैसे त्वचा का ध्यान रखा जा सके।
विज्ञापन
1 of 6
धूप से डल होने लगी है स्किन तो ऐसे रखें इसका ध्यान
- फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: तेज धूप का प्रभाव सीधा अब लोगों की स्किन पर पड़ने लगा है। इसकी वजह से त्वचा न सिर्फ डल हो रही है, बल्कि त्वचा पर अजीब सा कालापन आने लगा है। ऐसे में यदि अभी से आप अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखेंगे तो मई और जून के महीने में जब पारा और चढ़ेगा तो आपको काफी परेशानी होगी।
यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको गर्मियों में स्किन केयर करते समय रखना है। यदि आप इन टिप्स का ध्यान रखेंगे तो आपका चेहरा हमेशा ही खिला-खिला रहेगा।
विज्ञापन
2 of 6
हर तीन घंटे पर लगाएं सनस्क्रीन
- फोटो : Adobe stock
हर तीन घंटे पर लगाएं सनस्क्रीन
धूप से यदि आप अपने चेहरे को बचाकर रखना चाहते हैं तो हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन लगाकर देखें। एक अच्छी 50 एसपीएफ वाली सनस्क्रीन आपकी स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाकर रखेगी। यदि आप इसे नहीं लगाएंगे तो आपकी स्किन धीरे-धीरे अपने आप ही डल होने लगेगी।
विज्ञापन
3 of 6
चेहरे को कवर करना जरूरी
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को कवर करना जरूरी
ये गलती से भी नहीं सोचें कि सनस्क्रीन लगाने के बाद अब आप ऐसे ही बाहर जा सकते हैं। सनस्क्रीन लगाने के बाद अपने चेहरे को कॉटन के स्टॉल से अच्छी तरह से कवर कर लें। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे दिक्कत बढ़ जाएगी। इसके अलावा हैट या छतरी का भी इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा धूप से बची रहे।
4 of 6
स्किनकेयर अपनाएं
- फोटो : Adobe stock
स्किनकेयर अपनाएं
गर्मी के इस मौसम में ज्यादा हैवी स्किन केयर करने की आपको जरूरत नहीं है। इसके लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं। गर्मी में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और खीरे का इस्तेमाल स्किन केयर में करें। ये चीजें त्वचा को हाइड्रेट रखती हैं, जिस वजह से त्वचा खिली-खिली रहती है। स्किन केयर न करने से स्किन काफी डल होने लगती है।
विज्ञापन
5 of 6
सही फेस पैक है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
सही फेस पैक है जरूरी
यदि आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा डल न दिखे तो घरेलू फेस पैक ट्राई करके देख लीजिए। इस फेस पैक में सिर्फ वही चीजों का इस्तेमाल करें, जिनके इस्तेमाल से आपकी स्किन खिल उठे। जैसे कि एलोवेरा जेल और गुलाब जल का पैक त्वचा के ग्लो को बरकरार रखता है। इसके अलावा दही और बेसन त्वचा की टैनिंग को खत्म करता है।
यदि गर्मी में आपकी स्किन डल हो रही है तो नाइट स्किन केयर करना शुरू कर दें। सही नाइट स्किन केयर रूटीन आपकी स्किन को सही करने का काम करेगा। इसके लिए सीटीएम को अपने रूटीन में अवश्य शामिल करें, ताकि आपका चेहरा अच्छा दिखे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।