माधुरी दीक्षित, अरिन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक चम्मच दूध, एक चम्मच एलोवेरा जेल, एक चम्मच शहद, साथ में कोई भी एसेंसियल ऑयल (जो भी आपको पसंद हो)। इन सबको लेकर एक पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। माधुरी का कहना है कि वो इस फेस पैक को ज्यादातर सर्दियों के मौसम में इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि सर्दियों में त्वचा कुछ ज्यादा ही रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में दूध से लेकर शहद और एसेंसियल ऑयल त्वचा को नमी देने में मदद करते हैं।