फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे से पहले चाहिए गुलाबी होंठ तो ट्राई करें ये नुस्खे, फटे होंठ से मिल जाएगा छुटकारा

Thu, 04 Feb 2021 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lips - फोटो : pixa
सर्दियों में होंठो का फटना आम समस्या है। लेकिन ये समस्या उस समय परेशानी बन जाती है जब तमाम उपाय भी इसे दूर नहीं कर पाते। वहीं जब इन फटे होंठ पर लिपस्टिक लगाए तो वो देखने में खराब लगती है। जिससे चेहरे की सारी सुंदरता बेकार हो जाती है। फटे होंठ से निजात पाना है तो इन नुस्खों को आजमाएं। कुछ ही दिनों में नर्म और गुलाबी होंठ मिल जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
pink lips
जल्द ही वेलेंटाइन डे भी आने वाला है। ऐसे में गुलाबी होंठ आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देंगे। रोजाना किए गए ये उपाय फटे होंठ से निजात दिलाने में मदद करेंगे। फटे होंठ से राहत पहुंचाने में एलोवेरा जेल भी मदद कर सकता है। रोजाना रात को सोने से पहले इससे मसाज करेंय़ इससे होठो की नमी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसलीन को होठ की नमी बनाए रखने के लिए लगाया जाता है। लेकिन अगर आपके होठ पर वैसलीन का भी असर कम होता है तो इसे शहद या जैतून का तेल डालकर और ज्यादा प्रभावी बना सकते हैं। वैसलीन में शहद मिलाकर लगाने से इसका अच्छा असर पड़ता है। शहद के साथ वैसलीन का इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि पहले आप वैसलीन से होठों की मसाज करें और फिर 15 मिनट बाद होठों पर शहद से मसाज करके सिर्फ पानी से मुंह धो लें। दिन में दो बार इस मसाज से बेहतर परिणाम मिलेगा।

4 of 5
lips
इसी तरह वैसलीन में जैतून का तेल दिन में दो से तीन बार होठों पर लगाने से भी फटे होठों को आराम मिलता है। इस प्रक्रिया को चार से पांच दिन लगातार करने से होठों की खोई नमी लौट आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lips
सर्दियों में आपके होठ बिल्कुल न फटें इसके लिए जरूरी है कि आप रोज सोने से पहले होठों पर मिल्क क्रीम की मसाज करें। इसके अलावा सोने के पहले नाभि में रोज सरसो का तेल या देशी घी लगाने से भी होठ नहीं फटते। चाहें तो सोने से पहले मलाई में चुटकी भर हल्दी डालकर रोज होठों की मालिश करें। इसके अलावा, सोने से पहले होठों पर खीरे का जूस लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इससे भी होठ नहीं फटेंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें