फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit Beauty Secret: माधुरी दीक्षित की सुंदरता का राज जानना है तो पढ़ें ये खबर

Mon, 23 Sep 2024 09:40 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माधुरी दीक्षित की ग्लोइंग त्वचा का राज तो हर कोई जानना चाहता है। इसी के चलते आज इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
Madhuri Dixit Beauty Secret: बॉलीवुड की मेगा स्टार माधुरी दीक्षित आज के समय में भी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 90 के दशक से लेकर अभी तक लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती हैं। उनकी हर तस्वीर पर उनके फैंस प्यार भरे कमेंट करते हैं।

इस उम्र में भी वो आज की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। ऐसे में यंग लड़कियां उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहती हैं। माधुरी कई इंटरव्यू में इस बात का खुलासा कर चुकी हैं, कि वो घरेलू नुस्खों पर काफी भरोसा करती हैं।

इसी के चलते आज यहां हम आपको उन नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल माधुरी दीक्षित अपने चेहरे और बालों की सुंदरता बढ़ाने के लिए करती हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप भी दमकती त्वचा और रेशम जैसे बाल पा सकती हैं। तो चलिए देर न करते हुए इन नुस्खों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
स्किन केयर के लिए अपनाती हैं दो नुस्खे

माधुरी दीक्षित अपनी दमकती त्वचा के लिए दो घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। इनका इस्तेमाल आप भी कर सकती हैं। इसमें पहला नुस्खा है कि वो ओटमील, दूध और शहद से बना फेस पैक इस्तेमाल करती हैं। ये फेसपैक त्वचा की कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। पैक बनाने के बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए वो चेहरे पर लगाकर चेहरा धो देती हैं, जिससे चेहरा खिल उठता है। 
विज्ञापन

3 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
बात करें दूसरे नुस्खे की तो इसको तैयार करने के लिए एक्ट्रेस को दूध, शहद और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ती है। तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे वो चेहरे पर लगाती हैं। इससे भी उनकी त्वचा दमक उठती है। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
बालों के लिए अपनाती हैं ये नुस्खे

वो अक्सर लोगों को सलाह देती देखी जाती हैैं कि बालों के लिए सबसे सही चीज नारियल का तेल है, जिसके इस्तेमाल से आपकी बाल जड़ से मजबूत होते हैं। इसी में कई चीजें मिक्स करके वो घरेलू तेल तैयार करती हैं और उसका इस्तेमाल बालों की मजबूती और चमक बढ़ाने में करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
इसे तैयार करने के लिए आपको प्यार, करी पत्ता और मेथी दाना मिक्स करना है। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके इसे उबाल लें और फिर ठंडा करके छान लें। इस तेल का इस्तेमाल आप भी कर सकती हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें