Coconut Oil Side Effect: अक्सर आपने अपने घर के बड़ों को ये कहते सुना होगा कि यदि मौसम बदल रहा है और त्वचा का रूखापन बढ़ रहा है तो बिना सोचे नारियल के तेल को त्वचा पर लगा लो। ये एक प्राकृतिक तेल होता है, जिसे सूखे हुए नारियल का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। ऐसे में बहुत से लोग मॉइस्चराइजर की जगह इसी का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को काफी फायदा हो सकता है लेकिन ये बहुत ही कम लोगों को पता होता है इसके इस्तेमाल से त्वचा खराब भी हो सकती है।
नारियल तेल कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे त्वचा पर लगाने से बचना चाहिए। अगर आप बिना विशेषज्ञ की सलाह के नारियल तेल का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करेंगे तो ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां हम बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।