फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Applying Tips: अगर आप भी लगाने के बाद खा जाती हैं अपनी लिपस्टिक तो ये ट्रिक्स अपनाएं

Fri, 29 Nov 2024 09:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लिपस्टिक को लंबे समय तक बनाए रखने और इसे अनजाने में खाने से बचने के लिए आप ये आसान ट्रिक्स अपना सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
लिपस्टिक लगाने की ट्रिक्स - फोटो : Adobe stock
Lipstick Applying Tips: महिलाओं के लिए मेकअप उनकी जिंदगी का काफी अहम हिस्सा होता है। मेकअप से न सिर्फ उनकी खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि साथ साथ मेकअप से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। यही वजह है कि हर महिला अपने बैग में कुछ न कुछ मेकअप का सामान जरूर रखती है।

बात करें सबसे अहम मेकअप प्रोडक्ट की तो उसमें लिपस्टिक का नाम सबसे ऊपर आता है। महिलाएं भले ही पूरा मेकअप न लगाएं लेकिन वो लिपस्टिक लगाए बिना घर से बाहर नहीं निकलती। लेकिन कई महिलाओं के साथ ये दिक्कत सामने आती कि वो लिपस्टिक अप्लाई करने के कुछ ही देर के बाद खुश उसे चट कर जाती हैं। ऐसे में उन्हें बार बार लिपस्टिक लगानी पड़ती है।

इसी परेशानी को देखते हुए हम आपको लिपस्टिक लगाने की कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, ताकि आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे।
विज्ञापन

2 of 7
होंठों को एक्सफोलिएट करें - फोटो : iStock
होंठों को एक्सफोलिएट करें

यदि आप लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर डेड स्किन हटाने के लिए एक अच्छे एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करेंगी तो इससे लिप्स स्मूथ हो जाएंगे और लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकेगी।
विज्ञापन

3 of 7
लिप बाम लगाएं - फोटो : Freepik
लिप बाम लगाएं

 लिप्स को हाइड्रेट रखने के लिए पहले लिप बाम लगाएं। इससे लिप्स सूखते नहीं हैं और लिपस्टिक का एप्लिकेशन भी स्मूथ रहता है। बिना बाम के लिपस्टिक लगाने से होंठ ड्राई हो जाते हैं और लिपस्टिक पपड़ी बनकर छुट जाती है।

4 of 7
लिप लाइनर का उपयोग करें - फोटो : iStock
लिप लाइनर का उपयोग करें

यदि आपकी लिपस्टिक हमेशा बाहर की तरफ फैल जाती है तो लिप लाइनर लगाएं। लिप लाइनर से पहले लिप्स की बाहरी सीमा को रेखांकित करें और फिर उसे भरें। 
विज्ञापन

5 of 7
लिपस्टिक की दो परत लगाएं - फोटो : Adobe stock
लिपस्टिक की दो परत लगाएं

इसके लिए सबसे पहले एक हल्की परत लिपस्टिक की लगाकर उसे सेट होने दें, फिर दूसरे हल्के कोट लगाएं। यह लिपस्टिक को अधिक टिकाऊ बनाता है।
विज्ञापन

6 of 7
पाउडर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
पाउडर का इस्तेमाल करें

लिपस्टिक लगाने के बाद हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। यह लिपस्टिक को सेट करने में मदद करता है और उसे ज्यादा देर तक टिकाए रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सही लिपस्टिक का चयन करें - फोटो : Adobe stock
सही लिपस्टिक का चयन करें

 मैट लिपस्टिक और लिक्विड लिपस्टिक बाकियों की तुलना में ज्यादा देर तक टिकती है। ऐसे में यदि लंबे समय तक लिपस्टिक लगाकर रखती है तो इन्हीं का चयन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें