फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lip Care: लिप बाम के उपयोग के बाद भी सूख रहे हैं होंठ तो तैयार करें ये घरेलू स्क्रब, मिलेगा फायदा

Mon, 13 Jan 2025 04:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके होंठ लिप बाम के इस्तेमाल के बावजूद भी सूख रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपको होंठों की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। 
विज्ञापन
1 of 7
लिप बाम के इस्तेमाल के बाद भी सूख रहे हैं होंठ तो इस्तेमाल करें ये घरेलू स्क्रब - फोटो : Freepik
Lip Care Tips In Winter: जनवरी का महीना चल रहा है। ऐसे में लोग सर्दी की वजह से काफी परेशान हैं। ठंड ने न सिर्फ जीवन अस्त-व्यस्त किया है, बल्कि सर्दी की वजह से त्वचा और बालों पर भी गहरा असर पड़ रहा है। यदि इस मौसम में त्वचा का ध्यान रखा जाए तो आगे जाकर काफी परेशानी हो जाती है।

त्वचा के साथ-साथ सर्दी में होंठ काफी सूखते हैं। इसके लिए बाजार में कई तरह के लिप बाम भी मिलते हैं, जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते हैं। पर, ज्यादा सर्दी होने पर ये लिप बाम भी काम नहीं करते।

ऐसे में यदि आप भी  होंठों के रूखेपन से परेशान हैं तो हम यहां कुछ ऐसे स्क्रब के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से होंठों की डेड स्किन हट जाएगी और होंठ अपने आप ही मुलायम रहने लगेंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
शहद और चीनी का स्क्रब - फोटो : Adobe stock
शहद और चीनी का स्क्रब

होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए ये स्क्रब सबसे सही है। इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच चीनी की जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे हल्के हाथों से होंठों पर 1-2 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। शहद मॉइस्चराइज करता है और चीनी डेड स्किन हटाने में मदद करती है।
विज्ञापन

3 of 7
नारियल तेल और चीनी का स्क्रब - फोटो : Freepik.com
नारियल तेल और चीनी का स्क्रब

इसे बनाने के लिए आपको 1 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच चीनी की जरूरत पड़ेगी। इस्तेमाल के लिए दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और होंठों पर सर्कुलर मोशन में हल्के से रगड़ें। फिर पानी से धो लें। नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है और चीनी एक्सफोलिएट करती है।

4 of 7
कॉफी और शहद का स्क्रब - फोटो : Adobe stock
कॉफी और शहद का स्क्रब

ये स्क्रब त्वचा के लिए काफी लाभदायक है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी। इन्हें मिलाकर होंठों पर 1-2 मिनट तक स्क्रब करें और फिर धो लें। कॉफी डेड स्किन हटाने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करती है।
विज्ञापन

5 of 7
नींबू और चीनी का स्क्रब - फोटो : Freepik
नींबू और चीनी का स्क्रब

ये स्क्रब होंठों के लिए काफी अच्छा बताया जाता है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच चीनी और 1/2 चम्मच नींबू का रस लें। इन दोनों को मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर लगाएं और रगड़ें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। नींबू डार्कनेस को कम करता है और चीनी एक्सफोलिएशन में मदद करती है।
विज्ञापन

6 of 7
गुलाब की पंखुड़ियां और दूध का स्क्रब - फोटो : Freepik.com
गुलाब की पंखुड़ियां और दूध का स्क्रब

होंठों के लिए गुलाब की पंखिड़ुयां काफी फायदेमंद रहती हैं। ऐसे में आप इसकी मदद से स्क्रब बनाएं। इसे बनाने के लिए कुछ गुलाब की पंखुड़ियां और थोड़ा दूध लें। गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर 2-3 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर हल्के हाथों से रगड़ें और धो लें।
  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इस बात का रखें ध्यान - फोटो : iStock
इस बात का रखें ध्यान

यदि स्क्रब का इस्तेमाल कर रहे हैं तो स्क्रब के बाद होंठों पर नारियल तेल या लिप बाम लगाएं। इससे होंठों की नमी बनी रहेगी। इसके अलावा कभी भी हफ्ते में 1-2 बार से ज्यादा स्क्रब न करें। बाहर जाते समय SPF युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें